back to top

गंभीर ने की सैनी की तारीफ, बेदी और चौहान को आड़े हाथों लिया

नई दिल्ली: गौतम गंभीर ने नवदीप सैनी के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण के बाद पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर फिर तीखा हमला बोला। बता दें कि नवदीप सैनी (26) ने शनिवार को 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए और लॉडेरहिल में भारत की चार विकेट की जीत के स्टार रहे। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गंभीर ने बेदी और चौहान पर आरोप लगाया था कि इन दोनों ने दिल्ली की रणजी टीम में सैनी के प्रवेश को रोकने का प्रयास किया था। गंभीर ने इन दोनों पूर्व खिलाडय़िों पर फिर से निशाना साधा। गंभीर ने ट्वीट किया, नवदीप सैनी ने भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। तुमने गेंदबाजी करने से पहले ही बिशन बेदी और चेतन चौहान को आउट करके दो विकेट ले लिए। एक ऐसे खिलाड़ी को पदार्पण करते हुए देखना उनके मिडिल स्टंप उखाडऩा ही है जिन्होंने मैदान पर उतरने से पहले ही उसे बाहर कर दिया था।

 

बेदी और चौहान दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सदस्यों के एक गुट का हिस्सा थे, जिन्होंने दिल्ली में रणजी ट्राफी टीम में हरियाणा में जन्मे सैनी को लाने के गंभीर के फैसले को मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की टीम में दिल्ली से बाहर का खिलाड़ी कैसे शामिल हो सकता है। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर ने बेदी और चौहान को आड़े हाथों लिया हो। पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए सैनी के भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद भी उन्होंने ऐसा किया था, हालांकि वह उस टेस्ट में नहीं खेले थे।

 

RELATED ARTICLES

IPL 2024 : KKR के खिलाड़ियों ने खिताबी जीत के बाद कहा-गंभीर और नायर का योगदान अहम रहा

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी जीतने के बाद...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...