back to top

गडकरी ने मणिपुर में 3,000 करोड़ की राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मणिपुर में 3,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही राज्य में 16,023 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं के ठेके भी जल्द देने की घोषणा की। उन्होंने वीडियो-संपर्क के माध्यम से राज्य में 13 राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी और एक सड़क सुरक्षा परियोजना का शुभारंभ किया।

गडकरी ने राज्य में पहले से चल रही 2,250 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं पर भी प्राथमिकता के साथ काम तेज करने का भरोसा दिलाया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री वी. के. सिंह, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह और मणिपुर के कैबिनेट मंत्री और अन्य लोग शामिल थे।

मणिपुर को पूर्वाेत्तर को वृद्धि का इंजन करार देते हुए गडकरी ने कहा, यह देश की वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है। हम मणिपुर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। राजमार्गों का एक अच्छा नेटवर्क विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके अलावा मणिपुर को स्थानीय दस्तकारों एवं लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को भी आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

गडकरी के पास सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वाेत्तर में बुनियादी सुविधाओं के विकास को शीर्ष प्राथमिकता दी है। गडकरी ने राज्य से तेजी से जमीन अधिग्रहण करने और बिजली, दूरसंचार इत्यादि की सुविधाओं को तेजी से स्थानांतरित करने के लिए कहा, ताकि राजमार्ग निर्माण को तेज किया जा सके।

गडकरी ने कहा, 874.5 किलोमीटर के राजमार्ग निर्माण के लिए जल्द ही 16,023 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के ठेके दिए जाएंगे। 2,250 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर राज्य में काम चल रहा है और इनका निर्माण तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छी शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में नई परियोजनाएं आएंगी।

इसमें कोहिमा और इंफाल के बीच 2,663 करोड़ रुपये में 106.5 किलोमीटर के सड़क को चार लेन का बनाने, इंफाल से जिराबन के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर 220 किलोमीटर के खंड को 5,425 करोड़ रुपये में चार लेन और राष्ट्रीय राजमार्ग-129ए पर 1,765 करोड़ रुपये से 118 किलोमीटर की सड़क को दो लेन का बनाने की परियोजना शामिल है।

गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं को जल्द पेश किया जाएगा और उन्हें विश्वास है कि यह मणिपुर के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, इसी के साथ मैं मुख्यमंत्री से भूमि अधिग्रहण और सुविधाओं को तेजी से स्थानांतरित करने का आग्रह करता हूं, क्योंकि राज्य में परियोजनाओं को पूरा करने में हमें इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाने का भी आग्रह किया। गडकरी ने मुख्यमंत्री को मणिपुर और इंफाल के बीच एलिवेटेड सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय इस बारे में विस्तृत परियोजना रपट बनाने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा गडकरी ने राज्य में मेथनॉल और ई-वाहन जैसे हरित परिवहन उपायों को अपनाने का भी आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...