back to top

जी7 देशों का इजराइल-हमास युद्ध पर दिखाई एकजुटता, मानवीय आधार पर संघर्ष रोकने का किया आह्वान

तोक्यो। सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह के शीर्ष राजनयिकों ने बुधवार को तोक्यो में गहन बैठकों के बाद इजराइल-हमास युद्ध पर एक एकीकृत रुख की घोषणा करते हुए हमास की निंदा की, इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया और गाजा पट्टी में प्रभावित लोगों को सहायता में तेजी लाने के लिए मानवीय आधार पर संघर्ष रोकने का आह्वान किया।

समूह सात (जी7) में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं। इन देशों ने एक बयान में, इजराइल के खिलाफ हमास के हमलों की आलोचना की तथा फलस्तीन के लोगों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा देखभाल और आश्रय मुहैया कराने के लिए तत्काल कदम उठाने पर जोर देने की मांग की।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और इटली के विदेश मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि वे तत्काल आवश्यक सहायता, नागरिकों की आवाजाही और बंधकों की रिहाई की सुविधा के लिए मानवीय आधार पर संघर्ष रोकने का समर्थन करते हैं। साथ ही फलस्तीनियों के खिलाफ चरमपंथी हिंसा में वृद्धिै की भी निंदा की गई, जिसे मंत्रियों ने अस्वीकार्य, वेस्ट बैंक में सुरक्षा को कमजोर करने वाला और स्थायी शांति की संभावनाओं को खतरे में डालने वालौ बताया।

राजनयिकों ने तोक्यो शहर में बैठक की जबकि संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने कहा कि गाजा में भोजन और पानी खत्म होने के बाद हजारों फलस्तीनी पैदल ही दक्षिण की ओर भाग रहे हैं। इजराइल ने कहा कि उसके सैनिक गाजा शहर के अंदर हमास के आतंकवादियों से लड़ रहे हैं, जहां युद्ध से पहले लगभग 650,000 लोग रहते थे और जहां के बारे में इजराइली सेना का कहना है कि हमास की अपनी केंद्रीय कमान और सुरंगों का जाल है।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...