back to top

विजन और एक्शन से भरपूर, नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगे : मोदी

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 के बजट को विजन और एक्शन से भरा हुआ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बजट में जिन नए सुधारों का ऐलान किया गया है, वह अर्थव्यवस्था को गति देने, देश के प्रत्एक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने और इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेंगे।

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में मोदी ने कहा, मैं इस दशक के पहले बजट के लिए, जिसमें विजन भी है, एक्शन भी है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, बजट में जिन नए सुधारों का ऐलान किया गया है, वो अर्थव्यवस्था को गति देने, देश के प्रत्एक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने और इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के प्रमुख क्षेत्र आधारभूत ढांचा, कपड़ा और टेक्नोलॉजी। रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए इन चारों पर इस बजट में बहुत जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, किसान की आय दोगुनी हो, इसके प्रयासों के साथ ही, 16 एक्शन प्वाइंट्स बनाए गए हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए समन्वित पहल अपनाई गई, जिससे परंपरागत तौर तरीकों के साथ ही हार्टिकल्चर, मत्स्य पालन, पशुपालन में मूल्यवर्द्धन बढेगा और इससे भी रोजगार बढ़ेगा। मोदी ने कहा कि ब्लू इकोनॉमी के अंतर्गत युवाओं को मत्स्य प्रसंस्करण और विपणन क्षेत्र में भी नए अवसर मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कपड़ा क्षेत्र के लिए नए मिशन की घोषणा हुई है। मैनमेड फाइबर को भारत में उत्पादन करने के लिए उसके कच्चा माल के शुल्क ढांचे में सुधार किया गया है जिसकी पिछले तीन दशकों से मांग हो रही थी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को नया विस्तार दिया है। इस सेक्टर में मानव संसाधन- डॉक्टर, नर्स, सहायक के साथ ही चिकित्सा उपकरण विनिर्माण का बहुत संभावना बनी है। इसे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा नए निर्णय लिए गए हैं।

मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में हमने कई विशेष प्रयास किए हैं। नए स्मार्ट सिटी, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, डेटा सेंटर पार्क, जैव प्रौद्योगिकी और क्वांटम टेक्नोलॉजी, जैसे क्षेत्रों के लिए अनेक नीतिगत पहल की गई है। उन्होंने कहा, इसके द्वारा भारत, ग्लोबल वैल्यू चेन का एक अभिन्न अंग बनने की तरफ मजबूती से आगे बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...