back to top

ईंधन की मांग जुलाई महीने में 11.7 प्रतिशत घटी

नई दिल्ली। देश में ईंधन की मांग में सुधार के बाद एक बार फिर इसमें नरमी आयी है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार सालाना आधार पर जुलाई में ईंधन खपत में 11.7 प्रतिशत की कमी रही।

इस बार जून के मुकाबले जुलाई में ईंधन मांग में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। ईंधन खपत को आर्थिक गतिविधियों का आईना माना जाता है। इसमें अप्रैल में 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी थी।

इसका कारण कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के कारण आर्थिक गतिविधियों का ठप होना था। हालांकि ‘लॉकडाउन’ में ढील के साथ मई और जून में मांग में तेजी आयी। मासिक आधार पर खपत में वृद्धि दर्ज की गयी।

हालांकि कुछ राज्यों और संक्रमित क्षेत्रों में फिर से लॉकडाउन लगाये जाने से खपत तेजी पर अंकुश लगा। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार जुलाई में ईंधन की मांग घटकर 1.567 करोड़ टन रही जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 1.775 करोड़ टन के मुकाबले 11.7 प्रतिशत कम है। वहीं इस बार जून में 1.624 करोड़ टन के मुकाबले जुलाई में खपत 3.5 प्रतिशत कम रही।

पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़े के अनुसार देश के ईंधन की कुल खपत में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले डीजल की खपत जुलाई महीने में सालाना आधार पर 19.25 प्रतिशत घटकर 55.2 लाख टन रही। जून महीने में डीजल की खपत 63 लाख टन थी।

पेट्रोल की मांग आलोच्य महीने में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत घटकर 22.6 लाख टन रही। यह जून के 22.8 लाख टन के मुकाबले 0.8 प्रतिशत कम है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 16.6 प्रतिशत घटा। जबकि मई और अप्रैल में इसमें क्रमश: 30 प्रतिशत और 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी थी।

आंकड़ों के अनुसार नाफ्था की मांग जुलाई में एक साल पहले इसी महीने के मुकाबले 12.3 प्रतिशत घटकर 12.8 लाख टन रही। हालांकि जून की तुलना में इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सड़क बनाने में काम आने वाला तारकोल की मांग सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत घटकर 3,89,000 टन रही। पिछले महीने जून के मुकाबले इसमें करीब 45 प्रतिशत की गिरावट आयी।

रसोई गैस (एलपीजी) एकमात्र ईंधन रही जिसकी मांग बढ़ी है। इसका मुख्य कारण सरकार की तरफ से कोविड-19 के प्रभाव को कम करने के लिये जरूरतरमंदों को मुफ्त में रसोई गैस उपलब्ध कराना है। एलपीजी की बिक्री जुलाई में 2.3 प्रतिशत बढ़कर 22.7 लाख टन रही।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...