back to top

लखनऊ में चार नये मरीज

लखनऊ। कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में राज्य सरकार की ह्यट्रेसए टेस्ट एवं ट्रीटह्ण की रणनीति कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है किन्तु यह पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये, 2 की मौत हुई। वहीं लखनऊ में 4 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर वैक्सीनेशन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अबतक सूबे में 7,31,42,261 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

प्रदेश में 64 जिले ऐसे है जहां पिछले 24 घंटे में कोविड का एक भी मामला संज्ञान में नहीं आया है। प्रदेश में 27 जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य है। लखनऊ के साथ प्रयागराज में भी 4 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर में 3, मेरठ, गोरखपुर, गाजियाबाद, आजमगढ़, सहारनपुर, फतेहपुर, महाराजगंज में 1-1 संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,08,106 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,25,27,053 सैम्पल की जांच की गयी है।

 

प्रदेश में विगत 24 घंटे में 20 लोग तथा अब तक कुल 16,86,276 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 250 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 182 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,77,082 घरों के 17,24,59,067 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 7 सितम्बर से 16 सितम्बर तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व हेल्थ वर्कस घर-घर जाकर पांच लक्षणों की जानकारी लेंगी। इन पांच लक्षणों में बुखार, कोविड के लक्षण वाले लोगों की पहचान, क्षय रोग के मरीजों की पहचान, टीकाकरण से छूटे बच्चों की लाइन लिस्टिंग, 45 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जिन्होंने कोविड की एक भी डोज अभी तक नहीं ली है। इस अभियान के तुरंत बाद एक विशेष अभियान चलाकर खासतौर पर टीकाकरण से छूटें हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जायेगा।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 15,64,158 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 6,14,39,591 तथा दूसरी डोज 1,17,02,670 तथा कल तक कुल 7,31,42,261 डोजें लगायी गयी हैं। माह अगस्त में 2 करोड़ 47 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों से जागरूक रहने की अपील की जा रही है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...