back to top

दावोस में भारत: चार मुख्यमंत्री, 100 से अधिक सीईओ डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक में होंगे शामिल

नयी दिल्ली। अगले महीने होने वाली विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू सहित भारत के चार मुख्यमंत्री और 100 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शामिल होंगे।

यह पांच दिवसीय वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी, 2026 तक चलेगी और इसमें करीब 130 देशों से लगभग 3,000 वैश्विक नेता शामिल होंगे। इनमें करीब 60 राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे। कई केंद्रीय मंत्रियों के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ तेलंगाना के ए रेवंत रेड्डी और मध्य प्रदेश के मोहन यादव भी दावोस पहुंचेंगे।

 ⁠
इन चार राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों की भी डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक 2026 में मजबूत मौजूदगी रहने की उम्मीद है। यह बैठक ‘संवाद की भावना’ विषय के तहत आयोजित की जाएगी।बैठक में भाग लेने वाले केंद्रीय मंत्रियों के नामों की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

दुनिया भर के प्रभावशाली उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं की इस बैठक में भारत से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन, बजाज समूह के संजीव बजाज और जुबिलेंट भरतिया समूह के हरि एस भरतिया के शामिल होने की उम्मीद है।

दावोस जाने वाले अन्य भारतीय कॉरपोरेट नेताओं में एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी, गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के नादिर गोदरेज, जेएसडब्ल्यू समूह के सज्जन जिंदल, जेरोधा के निखिल कामथ, भारती समूह के सुनील भारती मित्तल, इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, इन्फोसिस के सीईओ सलिल एस पारेख, विप्रो के ऋषद प्रेमजी, एस्सार के सीईओ प्रशांत रुइया और पेटीएम के विजय शेखर शर्मा हैं।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया के अलावा कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रमुख भी दावोस जाएंगे, जिनमें गेल के संदीप कुमार गुप्ता, भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सी एस सेट्टी, एनटीपीसी के गुरदीप सिंह और आरईसी के जितेंद्र श्रीवास्तव शामिल हैं। जी-7, जी-20, ब्रिक्स देशों सहित अन्य देशों के नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी इस बैठक में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...