back to top

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बताया- इस वजह से देश की राजनीतिक व्यवस्था को हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश में असहिष्णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और भीड़ द्वारा हिंसा की बढ़ती घटनाओं के चलन से देश की राजनीतिक व्यवस्था को नुकसान हो सकता है। सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि धार्मिक सौहार्द, देश की एकता एवं अखंडता के संदर्भ में राजीव के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने राजीव गांधी की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश में शांति, राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने में राजीव गांधी के उल्लेखनीय योगदान का स्मरण करने का वक्त है। आज का समारोह इसी उदेश्य के लिए आयोजित हुआ है। सिंह ने कहा, दो संदर्भों में यह बेहद खास मौका भी है। पहला यह कि हम राजीव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और दूसरा यह कि पिछले कुछ वर्षों में हमारा देश कुछ चिंताजनक चलन का सामना कर रहा है। इसमें बढ़ती असिहष्णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, कुछ समूहों द्वारा पैदा की गई घृणा तथा भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने से जुड़ी हिंसा की बढ़ती घटनाएं हैं। इससे हमारी राजनीतिक व्यवस्था को नुकसान हो सकता है।

 

देश की एकता और अखंडता तथा धार्मिक सौहार्द से जुड़े, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक कथन का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा, हमें राजीव गांधी द्वारा दिखाए रास्ते पर चलना है। राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा, राजीव गांधी वह व्यक्ति थे जिन्होंने प्रगतिशील, आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ देश को एक नई सहस्राब्दी में ले जाने के लिए दिशा तय की। उन्होंने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी, लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, मिजोरम में दशकों से चली आ रहे उग्रवाद को खत्म करने, चीन के साथ नए सिरे से संवाद की शुरुआत करने, प्रौद्योगिकी मिशन की शुरुआत करने और कई क्षेत्रों में बड़े प्रयास किए। उन्होंने कहा, ये उपलब्धियां राजीव गांधी के दृष्टिकोण और प्रयासों का सीधा परिणाम हैं तथा इनसे हमें विकास के लिए आगे कदम उठाने का मजबूत आधार मिला। यह हमारा प्रयास होगा कि उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे ले जाएं। सिंह ने कहा, अगर राजीव जी हमारे साथ होते तो उन्हें यह देखकर बहुत सहजता का आभास होता कि 21वीं सदी को ध्यान में रखकर दिए गए उनके बहुत सारे विचारों को हमारे विकास की वास्तविकता के तौर पर स्वीकार किया गया। वह सही मायनों में एक दूरदर्शी नेता थे। वह बहुत व्यवहारिक और मेहनती व्यक्ति थे।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...