back to top

पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा व उनकी बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ

साथ ही बसपा से दो बार विधायक प्रत्याशी रहे नवाब फैजान अली ने पार्टी का थामा दामन

  • नव भारत पार्टी के अध्यक्ष राज बहादुर ने भी समर्थकों के साथ अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करते हुए ग्रहण की सदस्यता

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को समाजवादी पार्टी से तीन बार लोकसभा एवं एक बार राज्यसभा सदस्य रहे रवि प्रकाश वर्मा और उनकी बेटी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा ने पूर्व ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों प्रधानों एवं सैकड़ो की संख्या में पूर्व प्रधान सहित लगभग 500 से अधिक समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

साथ ही बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधायक प्रत्याशी रहे नवाब फैजान अली खान ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अजय राय ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। इसी क्रम में नव भारत पार्टी के अध्यक्ष राज बहादुर ने भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व सासंद रवि प्रकाश वर्मा के साथ आये उनके सैकड़ों समर्थकों तथा समस्त आगंतुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं और आने वाले समय में वोट की चोट देकर देश एवं प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना चुके है।

सदस्यता ग्रहण के बाद पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने देश के सामने चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा देश को बबार्दी की कगार पर लेकर आ गयी है। देश में जो भी विकास हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस की ही देन है और आज एक बार फिर से कांग्रेस की लहर चल चुकी है और मैं चाहता हूं कि देश में कांग्रेस की सरकार बने तथा जनता को समस्याओं से निजात मिले।

इस क्रम में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा की बेटी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पूर्वी वर्मा ने कहा कि मेरे दादा कांग्रेस के एक बड़े नेता थे एवं कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे और मेरी दादी भी सांसद रही एवं खीरी की जनता ने कई बार मेरे पिता को भी सासंद के रूप में कार्य करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि हम सपा में काम कर रहे थे वहां हम जिस चीज के लिए राजनीति करने गये थे वहां सभी संभावनायें धूमिल हो गयी और वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा ने देश को को आकर्षित किया और मुझे भी आकर्षित किया जिससे प्रभावित होकर मैंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि रवि प्रकाश वर्मा के सांसद रहने के दौरान मैं भी उनके साथ सांसद रहा। वह एक मुखर सांसद रहा करते थे और सिर्फ गरीबों की ही बात करते थे। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख मान सिंह पटेल, नरेन्द्र रावत, इफ्तिखार खान, हादी हसन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरवंश लाल, अभिनय पटेल, शिवनंदन वर्मा, गुफरान अंसारी, दिव्या भारती, नीरज मौर्या सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व प्रधान और उनके करीब 500 से अधिक समर्थक शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने CRPF जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...