back to top

यूपीपीसीएल पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी की जमानत खारिज

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपीपीसीएल पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी अयोध्या प्रसाद मिश्रा की जमानत अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि 42 हजार कर्मचारियों की करोड़ो की धनराशि के घोटाले का मामला है।

अभियुक्त मिश्रा एक प्रभावशाली व्यक्ति है और अभी घोटाले की राशि का भी पता नहीं चला है अत: इस स्तर पर उसे जमानत पर रिहा करने का कोई औचित्य नहीं है।

यह आदेश जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की बेंच ने पारित किया। बेंच ने लाकडाउन के कारण कोर्ट बंद होने से पहले ही जमानत अर्जी पर सुनवायी पूरी करके अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था जिसे शुक्रवार को सुनाया गया।

इस मामले में हजरतगंज थाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी जिसके बाद नवंबर 2019 के पहले सप्ताह में मिश्रा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...