back to top

यूपी में नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत, सिद्धार्थनगर और बदायूं में हुई दर्दनाक हादसा

सिद्धार्थनगर /बदायूं। उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में नहाते समय पांच नाबालिग डूब गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में एक तालाब में नहाते वक्त डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। वहीँ बदायूं में दो बच्चों की डूबने से जान चली गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी गौरव (13), नारायण (15) तथा सागर (14) रविवार को तालाब में नहाने गए थे तभी गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूब गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों किशोरों के शवों तालाब से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदायूं से मिली खबर के अनुसार जिले के कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया नूरपुर में स्थित सोत नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से खेलने के लिए निकले थे। कादर चौक के थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम बच्चे नदी में नहाने गए थे।

बाढ़ के पानी से उफनाई नदी में जब दो बच्चे हरवेश (12) व रोहित (11) डूबने लगे तो किनारे खड़े अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और डूबते हुए बच्चों को निकालने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने बताया कि लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों ने दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि हरकेश पास के गांव चौड़ेरा के सरकारी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था, जबकि रोहित गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...