back to top

“मडगांव एक्सप्रेस” से लेडी गैंगस्टर कंचन कोम्बडी उर्फ छाया कदम का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

मुंबई। फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के ट्रेलर का काउंटडाउन जबरदस्त चल रहा है और उसका हालिया टीज़र, जिसमें करिश्माई फीमेल डॉन, कंचन कोम्बडी दिखाई गई हैं, ने तो फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट हमेशा कुछ हटके और मनोरंजक कंटेंट बनाने में माहिर है, और इस बार भी उन्होंने सबका ध्यान खींचा है। फिल्म की टैलेंटेड कास्ट में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये, और छाया कदम हैं, कहें तो मतलब सॉलिड टीम है। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस द्वारा इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।

वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर आने में सिर्फ एक ही दिन बाकी है, जो एक अनोखा और हंसी से भरी यात्रा का वादा करता है। कंचन कोम्बडी की एंट्री ने कहानी में एक अनोखी उड़ान भर दी है, जिससे फिल्म अब एक्साइटमेंट की एक दौड़ती ट्रेन में बदल गई है, जिससे दर्शक बंधे हुए हैं और बेसब्री से मैडनेस से भरी इस दुनिया के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

मडगांव एक्सप्रेस में कंचन कोंबडी के लुक ने एक अलग ही उत्सुकता और तारीफों का माहौल बना दिया है। उनका स्वैग और आकर्षक सनग्लासेज, को देख कहना गलत नहीं होगा की सच में कंचन कोम्बडी मडगांव एक्सप्रेस की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने गैंगस्टर स्टाइल को एक बेहद शानदार फैशन स्टेटमेंट में बदल दिया है, जो फैंस 22 मार्च को फिल्म की रिलीज का बेसबरी से इंतजार करवा रहा है।

ऐसे में रिलीज से बस एक दिन दूर ट्रेलर को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये मस्ती भरी, एंटरटेनिंग राइड होगा, जो एक ग्लैमरस साड़ी लुक में कंचन कोम्बडी की उल्लेखनीय उपस्थिति से और अधिक बढ़ जाएगी। फुकरे, रॉक ऑन और डॉन जैसी हिट फिल्मों के मास्टरमाइंड और कुणाल खेमू के निर्देशन की पहली फिल्म, मडगांव एक्सप्रेस तीन बचपन के दोस्तों की यात्रा दिखाती है जो गोवा के सफर पर निकलते हैं पर ये पूरी तरह से उलटा हो जाता है।

“बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

RELATED ARTICLES

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया लॉन्च करेंगे दो नए डायरेक्टर्स

फिल्ममेकर्स को ग्लोबल मंच पर पेश कर रहे हैंलखनऊ। इंडियन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक सुधांशु सारिया पिछले दो दशकों से अपने काम के जरिए...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

मोहिनी एकादशी पर लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। वैशाख शुक्ल एकादशी को 'मोहिनी एकादशी' कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की...