back to top

भाजपा नेताओं पर लव जिहाद रोधी कानून के तहत हो सबसे पहले कार्रवाई : राना

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने लव जिहाद को महज जुमला करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ बनाए जा रहे कानून के तहत गैर धर्मों में शादी करने वाले भाजपा नेताओं और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ सबसे पहले कार्वाई की जानी चाहिए।

राना ने सोमवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, यूं तो लव जिहाद सिर्फ़ एक जुमला है जो समाज में नफऱत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे सबसे ज़्यादा नुक़सान तो मुस्लिम लड़कियों का ही होता है क्योंकि लड़के कहीं और शादी कर लेते हैं।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, इस पर बने क़ानून को हम समर्थन इस शर्त पर देते हैं कि इसकी शुरुआत पहले केंद्र सरकार में बैठे दो बड़े लव जिहादियों से की जाए ताकि बाद में दो मुस्लिम लड़कियों के निकाह उनसे हो सकें, और जिन भी भाजपा नेता या उनके परिवार के लोगों ने गैर-धर्म में शादियां की हैं उन पर भी कार्रवाई हो।

इस बीच, राना ने अपने ट्वीट के समर्थन में कहा, लव जिहाद शब्द किसी जाहिल शख्स ने गढ़ा है, जिसे जिहाद का मतलब ही नहीं मालूम है। यह जुमला सिर्फ मुसलमानों को बदनाम करने के लिए उछाला जाता है। जिहाद तो खुद पर काबू करने का नाम है। लव जिहाद कोई चीज ही नहीं है।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदनलखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...