back to top

बलिया: युवक से मारपीट के आरोप में पूर्व थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी

बलिया। बलिया जिले के दोकटी थाना पुलिस ने एक युवक से मारपीट करने के आरोप में इसी थाने के पूर्व थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अदालत के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा पकड़ी तर गांव निवासी और प्रयागराज में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मंटू यादव (24) की शिकायत पर पूर्व थाना प्रभारी मदन पटेल के साथ आरक्षी त्रय रिंकू गुप्ता, ज्योतिष और आशीष मौर्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में संबंधित धाराओं में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि मंटू यादव अपने चाचा के साथ प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। वह होली के मौके पर अपने गांव आया था। फरवरी 2024 को वह जितेंद्र कुमार यादव के साथ मुरली छपरा गांव में अपने मित्र सूरज सोनी के घर आयोजित दावत में शरीक होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था कि थाना क्षेत्र के नवानगर ढाला पर रात में जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका और जितेंद्र कुमार यादव के साथ उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। प्राथमिकी के अनुसार, जब उन्होंने थाने लाने का कारण पूछा तो उनके साथ पुलिस कर्मियों ने मारपीट की व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसकी जेब से एक हजार रुपये छीन लिया। जब उसने पुलिस कर्मियों से रिहा करने का अनुरोध किया तो उससे चालीस हजार रुपये की मांग की गई।

उन्होंने बताया कि मंटू यादव ने गत 23 अगस्त 2024 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की। अभियोजन पक्ष के अनुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेष कुमार पांडेय की अदालत ने 12 नवंबर को मुकदमे की सुनवाई करने के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दोकटी थाना प्रभारी एसओ को दिया। बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं : कियारा आडवाणी

मुंबई। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...