back to top

मरीजों की केस हिस्ट्री का अध्ययन कर ढूंढें इलाज : योगी

  • प्रतिदिन किये जायें डेढ़ लाख रैपिड एंटीजन टेस्ट
  • संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर और बेहतर की जाये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मरीजों की रिकवरी दर को और बेहतर करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार तथा कमजोर व्यक्तियों की मेडिकल टेस्टिंग का कार्य प्राथमिकता पर किया जाये। मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रदेश में टेस्टिंग संख्या में लगातार वृद्धि किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा मेडिकल टेस्ट करके कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रैपिड एन्टीजन टेस्ट के द्वारा 1 लाख टेस्ट प्रतिदिन, आरटीपीसीआर के माध्यम से 40 से 45 हजार टेस्ट प्रतिदिन और ट्रूनैट मशीन से 2,500 से 3,000 टेस्ट प्रतिदिन किए जायें। योगी ने कहा कि महानिदेशक स्वास्थ्य और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के हिसाब से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें। इसके लिए दोनों अधिकारी माइक्रो एनालिसिस करते हुए स्वास्थ्य के बारे में पुख्ता इंतेजाम करें।

कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की सुचारु व्यवस्था हो

उन्होंने महानिदेशक स्वास्थ्य को हर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से और महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा को हर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से नियमित संवाद रखने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की सुचारु व्यवस्था के साथ-साथ 48 घण्टे का आक्सीजन बैकअप रखा जाये। एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों के सभी बेड्स पर आक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। एल-2 कोविड चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहें।

उन्होंने कोविड और नॉन कोविड अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता पर बल देते हुए कहा कि दवा के अभाव में उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिये। योगी ने कहा कि कोविड-19 तथा संचारी रोगों के नियंत्रण में स्वच्छता, सेनिटाइजेशन और फॉगिंग कार्य की उपयोगी भूमिका है। इसलिए इन सभी कार्यवाहियों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए इसकी गहन मॉनिटरिंग की जाए।

स्वच्छता कार्य के दौरान कचरे का उचित निस्तारण भी किया जाए। योगी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की अभी तक कोई कारगर दवा या वैक्सीन विकसित नहीं हुई है। इस रोग से बचाव ही इसका उपचार है। ऐसे में यह जरूरी है कि डॉक्टर और शोधकर्ता प्रदेश में सफलतापूर्वक इलाज किए गये मरीजों की केस हिस्ट्री का गहन अध्ययन करते हुए प्रभावी उपचार विधि को विकसित करने का प्रयास करें।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...