back to top

फतेहपुर में मिनीबस और ट्रैक्टर-ट्रेलर की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, 10 घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज जाने वाली मिनी बस में 21 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ लोग महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु थे। बस बक्सर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गई। इलाहाबाद रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने कहा, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बचाया। घटनास्थल पर दो श्रद्धालुओं और चालक समेत तीन लोग मृत पाए गए।

मृतकों की पहचान मिनी बस चालक विवेक सिंह (27) और श्रद्धालु प्रेम कांत झा (55), दिगंबर झा (52) एवं विमल चंद्र झा (50) के रूप में हुई है। सभी नयी दिल्ली के निवासी थे। पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर धवल जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना में शामिल मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...