back to top

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड : शो में दिखा बालीवुड हसीनाओं का जलवा

मुंबई। फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में बीटाउन के टॉप स्टार्स शरीक हुए तो मानों तारे जमीं पर उतर आए। दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा तक का ऐसा स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला कि देखने वाले भी उनके कायल हो गए।

अपने एलिगेंट स्टाइल से सबको इम्प्रेस करने वाली दीपिका पादुकोण इस बार भी अपनी एलिगेंस को बरकरार रखते हुए ब्लैक बॉडी हगिंग गाउन में पहुंचीं। हालांकि, इस गाउन का यूनीक पॉइंट दीपिका के हाथ पर दिख रहा फॉक्स फर था जिसे ऐक्ट्रेस ने अलग से हाथ पर पहना था। इन सैपरेट फर स्लीव्स की लेंथ रिस्ट से लेकर एल्बो तक थी।

दीपिका ने इसके साथ डायमंड का मल्टीलेयर चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयरिंग्स पहने थे। वही बालों को उन्होंने लाइट मेसी लुक में स्टाइल किया था। कटरीना कैफ रेड कार्पेट पर हॉट ऐंजल जैसी लग रही थीं। उन्होंने प्लेन वाइट गाउन पहना था, जिसमें फ्रंट में डीप वी नेकलाइन डिजाइन था। इस ड्रेस में अपर वेस्ट पर लाइट लेयर डिजाइन था, जो फॉल को वेवी लुक दे रहा था।

वहीं इस ड्रेस की स्लीव्स लाइट पफ शोल्डर स्टाइल के साथ एलबो पर बटन्ड थी। कटरीना ने वाइट गाउन के साथ डायमंड ईयररिंग्स पहने थे। अनुष्का शर्मा काफी टाइम बाद रेड कार्पेट पर नजर आईं। इस इवेंट के लिए उन्होंने ब्रॉन्ज ड्रेस चुनी जिस पर ब्लैक लाइनिंग्स प्रॉमिनेंटली बनीं थीं। यह ड्रेस को टाइगर प्रिंट लुक दे रहा था।

इस ड्रेस में डीप वी नेकलाइन,पफ्ड फ्लेयर्ड स्लीव्स और ए-सिमिट्रिकल फ्रंट डिजाइन था, जो उसे यूनीक लुक दे रहे थे। अनुष्का ने इसके साथ ब्लैक शॉर्ट लेंथ ईररिंग्स पहने थे। सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने स्टाइलिश पिंक गाउन चुना था, जिसमें फ्रंट में टाई डिजाइन उसे प्लीट्स का लुक दे रहा था तो वहीं ड्रेस में शॉर्ट ट्रेल डिजाइन भी रखी गई थी।

अनन्या भी इस अवॉर्ड फंक्शन में शरीक हुईं। उन्होंने लाइट पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसका डिजाइन पीकॉक विंग्स जैसा था। यह कलर तो ऐक्ट्रेस पर सूट कर रहा था, लेकिन यह बात उनके मेकअप और हेयरस्टाइल के लिए नहीं कही जा सकती।

रिया चक्रवर्ती ने इस इवेंट के लिए थाई हाई स्लिट गोल्डन वर्क गाउन चुना था। इसकी स्लिट और इल्यूशन नेकलाइन डिजाइन बिना किसी शक के अदाकारा को सुपर ग्लैमरस लुक दे रही थी।

रकुल प्रीत हाई नेक वाइट ड्रेस चुनी, जिसमें वन साइड हाई स्लिट डिजाइन था। इस ड्रेस में केप स्टाइल स्लीव्स थीं, जो उसे खास लुक दे रहा था। ऐक्ट्रेस के बालों को बैक कॉम्ब वेट लुक दिया गया था, जिसे आगे से पफी बनाया गया था।

अलाया ने इस रेड कार्पेट के लिए लेवेंडर कलर के गाउन को चुना। उनके गाउन पर लेयर्ड लुक था तो वहीं वेस्ट पर थ्रेड वर्क दिखाई दे रहा था। ड्रेस की सबसे खास बात उसकी नेकलाइन थी, जो ट्रांसपैरंट मटीरियल की बनाई गई थी, जिसमें स्किन टोन फैब्रिक जोड़ा गया था। यह लुक को सुपर हॉट बना रहा था।

अदिति राव हैदरी ने वाइट स्कर्ट, ब्लैक टॉप ऐंड जैकेट लुक चुना था। ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ अदिति ने फिश टेल स्टाइल स्कर्ट पहनी थी जिसका फॉल प्लीट्स में डिजाइन था। ऐक्ट्रेस की स्कर्ट और जैकेट पर ब्लैक फ्लोरल वर्क किया गया था। वहीं मेकअप को न्यूड टोन रखते हुए बालों को मेसी पोनी लुक दिया गया था।

श्रुति हासन का लुक हटकर रहा। उन्होंने वाइट ऐंड सिल्वर फैब्रिक मिक्स शॉर्ट ड्रेस पहनी थीं, जिसमें बिशप स्टाइल से मिलती हुई स्लीव्स थीं। इस ड्रेस के साथ श्रुति के बालों को स्लीक स्ट्रेट रखा गया था। हालांकि, हाईलाइट तो उनका मेकअफ था, जिसके लिए उन्होंने पर्पल लिपस्टिक और आंखों पर ग्लिटर लुक चुना था।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...