back to top

बच्चों को बाइक से स्कूल लेकर जा रहे थे पिता, कैंटर ने मारी टक्कर, मौत   

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके में सोमवार सुबह एक तेज गति वाले वाहन (कैंटर) की चपेट में आकर बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। छात्रों की मौत से गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने गढ़ मार्ग जाम कर दिया। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस के मुताबिक, स्याना कोतवाली इलाके के नयाबांस गांव के रहने वाले आरजू और गौरव एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे और दोनों की उम्र करीब 15 साल थी। स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने बताया कि सोमवार को गौरव के पिता दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे, लेकिन स्याना-गढ़ मार्ग पर एक मोड़ पर पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गए जबकि गौरव के पिता मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। छात्रों की मौत की खबर सुनकर गुस्साए परिजनों ने गढ़ मार्ग को जाम कर दिया। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

स्याना की उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बताया कि मृतक छात्रों के परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। गोयल ने कहा कि नियमानुसार यथोचित सहायता यथाशीघ्र उनको उपलब्ध कराई जाएगी। स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने बताया यह घटना सुबह साढ़े सात बजे की है। उन्होंने कहा कि कैंटर की रफ्तार अधिक होने की वजह से हादसा हुआ। कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...