back to top

किसानों को नहीं होनी चाहिए असुविधा : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये हैं कि किसानों को हार्वेस्टिंग के लिए आवागमन में कोई असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन नियमों का सरलीकरण कर उनकी सहायता करें। उन्होंने कहा है कि फसलों के प्रोक्योरमेंट तथा मण्डी की व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। हर हालत में किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए।

योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 पर नियंत्रण हेतु प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गठित 11 कमेटियों के अध्यक्षों (टीम-11) के साथ समीक्षा के दौरान यह भी निर्देश दिए कि वैकल्पिक क्रय के रूप में एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) के माध्यम से गांव अथवा खेत से ही उपज की खरीद को प्रोत्साहित किया जाए। इस पूरी प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

छात्रों की पढाई न हो बाधित, शुरू की जाये ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था

एक अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय में मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल आदि की शिक्षा में आॅनलाइन पढ़ाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित और वृहद रूप दिया जाए, जिससे लॉक डाउन के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन से सम्पर्क कर, इस माध्यम के उपयोग से भी शैक्षिक गतिविधियों को सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री जी को बताया गया कि प्रदेश के लगभग सभी राज्य विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन पठन-पाठन प्रारम्भ कर दिया है। अनेक विषयों का ई-कन्टेंट तैयार कर निरन्तर अपलोड किया जा रहा है, जिन्हें विद्यार्थी घर पर ही आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालयों द्वारा वैविनार आयोजित किये गये हैं।

इस प्रकार, लॉकडाउन की अवधि में विशेष ध्यान देकर यह प्रयास किया जा रहा है कि उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों का नुकसान न हो और वे घर पर ही सेमेस्टर की अवशेष पढ़ाई पूरी कर सकें। विद्यार्थियों के परीक्षा एवं शिक्षा सम्बन्धी तनाव एवं अवसाद को दूर करने के लिए विश्वविद्यालयों ने छात्रों की काउन्सिलिंग की व्यवस्था भी की है।

सार्वजनिक तौर पर न मनाये जाएं धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम

योगी ने कहा कि अग्रिम आदेशों तक किसी भी तरह के धार्मिक, सांस्कृतिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम को सार्वजनिक रूप से आयोजित न किया जाए। आमजन घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विभिन्न महत्वपूर्ण पर्व आने वाले हैं। जनता इन पर्वों को घर में ही सम्पन्न करे। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रशासन व पुलिस, धर्म गुरुओं व अन्य गणमान्य व्यक्तियों से सम्पर्क कर आने वाले दिनों में पड़ने वाले पर्वों को लोगों द्वारा घर में ही मनाने के सम्बन्ध में अपील कराए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, अभिभावक, शिक्षक सहित सभी लोग ‘आरोग्य सेतु’ ऐप को अपनाएं। इस तथ्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए कि आरोग्य सेतह्ण ऐप कोविड-19 के संक्रमण से स्वयं को बचाने में उपयोगी है। इस ऐप से कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाने में भी सहायता मिलती है।

अवैध शराब के खिलाफ प्रदेश भर में चलाया जाये तीन दिन का अभियान

योगी ने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी के विरुद्ध कार्रवाई निरन्तर जारी रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानदारों के विरुद्ध हुई कार्रवाई से किसी भी दशा में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न होने पाए। सभी जिलाधिकारी इस सम्बन्ध में प्रभावी वैकल्पिक प्रबन्ध सुनिश्चित करें। उन्होंने अवैध शराब के विरुद्ध तीन दिन का विशेष अभियान संचालित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी दिये।

बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल एवं संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...