back to top

AI से बना CM योगी का फर्जी वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी वीडियो साझा करने आरोप में यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश एसटीएफ) और एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने कहा कि वीडियो भ्रामक तथ्य फैलाने, राष्ट्रविरोधी तत्वों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

एडीजीपी यश ने कहा, एक मई को, एआई से बना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी वीडियो एक्स हैंडल पर पोस्ट किए जाने के बाद वायरल हो गया। वीडियो भ्रामक तथ्य फैलाने, राष्ट्रविरोधी तत्वों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि एसटीएफ की नोएडा इकाई ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नोएडा साइबर अपराध थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यश ने कहा,बृहस्पतिवार को आरोपी श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और नोएडा के स्थानीय साइबर अपराध थाने में कानूनी कार्वाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुप्ता नोएडा का निवासी है और अपने एक्स प्रोफाइल पर रेहड़ी-पटरी कल्याण संघ का अध्यक्ष होने का दावा करता है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...