back to top

पाकिस्तान दिवस परेड अभ्यास के दौरान एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान बुधवार को इस्लामाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने एक बयान में बताया कि यह विमान राजधानी के शकरपारियां इलाके के पास एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बयान में कहा गया कि विमान पाकिस्तान दिवस परेड के लिए नियमित अभ्यास पर था जब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। साथ ही बताया कि पाकिस्तानी वायु सेना ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

बयान में बताया गया कि दुर्घटना स्थल से धुआं उठ रहा था और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य जारी है। पाकिस्तान दिवस या पाकिस्तान संकल्प दिवस को गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है जो 23 मार्च, 1940 को लाहौर प्रस्ताव पारित होने और पाकिस्तान के पहले संविधान को स्वीकार किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...