back to top

एनएचएम कर्मियों का किया गया नेत्र परीक्षण

विश्व दृष्टि दिवस पर लगा नेत्र जांच शिविर

काम के साथ अपने नेत्रों का भी रखें ध्यान: मिशन निदेशक

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। विश्व दृष्टि दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय में दृष्टि विहिनता व दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनएचएम कर्मियों के नेत्रों की जांच की गयी। मिशन निदेशक डा पिंकी जोवल ने कहा कि कम्प्यूटर पर काम करते हुए अपने नेत्रों का भी ध्यान रखें।

डा. जोवल से लोगों को नेत्र के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि आजकल कम्प्यूटर, लैपटाप व मोबाइल की उपयोगिता अनिवार्य हो गयी है। लगातार स्क्रीन पर काम करते समय अपनी आंखों का ख्याल रखें। समय-समय पर परीक्षण कराते रहना चाहिये। नेत्रों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन में हरी सब्जियों और फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर मिशन मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सम्पूर्ण नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक नेत्र परीक्षण, दृष्टि दोष से ग्रसित लोगों का नेत्र परीक्षण करते हुए चश्में के नम्बर प्रदान किये गये। परीक्षण में मोतियाबिन्द से ग्रसित लोगों को चिन्हिकृत करते हुए मोतियाबिन्द आपरेशन हेतु पंजीकृत किया गया। पंजीकृत अधिकारी एवं कर्मियों का मधुमेह व उच्च रक्त चाप की भी जांच की गई।

शिविर में करीब 317 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें मोतियाबिन्द आपरेशन के 17 लोगों को पृथक रूप से मोतियाबिन्द आपेरशन किये जाने के लिए पंजीकृत किया गया। दृष्टि दोष ग्रसित 63 लोगों को चश्मों का नम्बर प्रदान किया गया जिन्हे राज्य मुख्यालय पर यथाशीघ्र परीक्षण अनुसार चश्मा प्रदान किया जायेगा। नेत्र शिविर का आयोजन शंकरा नेत्र चिकित्सालय कानपुर के सहयोग से किया गया।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...