back to top

पांच से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से शुरू हो जायेगा। कॉपी जांचने का काम 25 मई तक चलेगा। सरकार की ओर से यह भी दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के कारण शैक्षिक सत्र में कोई देरी नहीं होगी। वह नियमित होगा। कोरोना के कारण जो स्थिति सामने आयी है, उसमें से 25 से 20 दिन में कॉपियां जांचने का अनुमान है।

ऐसे में परिणाम जून से पहले आना मुश्किल है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं। नियमित अपडेट के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट upmsp.edu.in देखते रहें।
पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया गया था।

इस बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 56 लाख से ज्यादा छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। किन्तु लगभग 4.5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। करीब 3.5 करोड़ कॉपियां जांची जानी है। पूरे प्रदेश में 253 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर के लगभग एक लाख 40 हजार परीक्षक लगाए गए हैं।

शिक्षकों के आवास पर भेजकर जंचवायी जाएं कॉपियां

इधर, शिक्षक संगठन ने उप मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों को पत्र लिखकर शिक्षक के आवास पर उत्तर पुस्तिकाओंं को भेजकर मूल्यांकन कराने की मांग दोबारा की हैं। प्रधानमंत्री द्वारा दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिए जाने के बाद वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षक के घर उत्तर पुस्तिकाएं भेज कर मूल्यांकन कराये जाने के लिए एक बार पुन: प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा निदेशक माध्यमिक/सभापति तथा सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिख कर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ओम प्रकाश शर्मा ने यह मांग की है।

संगठन के प्रदेशीय मंत्री और प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष ओेम प्रकाश शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि एक ओर प्रधानमंत्री ने दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है वही दूसरी ओर आपकी ओर से हाई स्कूल/इण्टर की 2020 की परीक्षाओं के मूल्यांकन पांच मई से कराये जाने की घोषणा भी कर दी गई है।

कई जिलों से सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं कि जिलों में सोशल डिस्टेसिंग की दृष्टि से कोई प्रबन्ध नही किया गया है। इसी प्रकार परीक्षकों की सुरक्षा का भी कोई प्रबंध नही है। जो परीक्षक दीर्घकालीन लॉकडाउन के कारण दूर-दूर के जिलों में अपने परिजनों से मिलने गए थे, वह लॉकडाउन के कारण वहीं पर फंसे हुए है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...