back to top

समय से सुनिश्चित करे कंबल बांटने और अलाव का काम : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने के लिए ज़रूरतमंदों को कंबल बांटने और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि कंबल बांटने का काम पूरी पारदर्शिता से सुनिश्चित किया जाये। शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का काम पूरी तत्परता से करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। अगर किसी जिले को अतिरिक्त धनराशि की ज़रूरत पड़ेगी, तो शासन द्वारा समय से धनराशि आवंटित कर दी जायेगी।

यह जानकारी यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा आने वाली शीतलहर में राहत कार्य चलाने के लिए धनराशि जारी कर दी गयी है। इसके तहत कंबल बांटने के लिए सभी जिलों को प्रति तहसील 05-05 लाख रुपये और अलाव के लिए प्रति तहसील 50 हजार रुपये की धनराशि इस प्रकार कुल 19.25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गयी है।

प्रवक्ता ने कहा कि शीतलहर से बचने के लिए व्यक्ति द्वारा नजदीकी रैनबसेरे को आसानी से खोज की जा सके, इसके लिए इस साल पहली बार शीतलहर में स्थापित की जाने वाले रैनबसेरों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया जायेगा। रैनबसेरों की जियो टैगिंग के साथ-साथ इनको गूगल मैप पर भी दर्ज किया जायेगा। कंबल का वितरण पात्र व्यक्तियों को हो यह सुनिश्चित किया जायेगा। कंबल पाने वाले व्यक्ति का विवरण दर्ज किये जाने के लिए एनआईसी के सहयोग से ऑनलाइन प्रारूप तैयार किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...