back to top

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की संपत्ति कुर्क

 

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली शराब घोटाले में बडी कार्रवाई

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढाल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा समेत कुछ और लोगों की क़रीब 52.24 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है. निदेशालय के अनुसार इस मामले में अब तक 128.78 करोड़ रुपये की संपत्ति और अन्य चीज़ें ज़ब्त की जा चुकी हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कुछ और लोगों की क़रीब 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी तौर पर ज़ब्त कर ली है. प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल मीडिया पर बताया है कि

प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ निदेशालय के पास कोई सबूत नहीं है इसलिए उन्होंने उनकी दो संपत्तियों को ज़ब्त किया है. इनमें से एक 2005 में गाज़ियाबाद के वसुंधरा में 5 लाख रुपये में खरीदा गया फ्लैट और दूसरा दिल्ली के मयूर विहार में 2018 में 65 लाख रुपये में खरीदा गया उनका फ्लैट शामिल है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार किया जा रहा है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त हो गई है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ईडी के 3 जुलाई के जिस आदेश के तहत संपत्ति की ज़ब्त की गई हैं, उसके अनुसार मनीष का एक बैंक अकाउंट और दो फ्लैट ज़ब्त हुए हैं.

उनके बैंक में 11 लाख रुपये हैं. वहीं जिन दो फ्लैटों की बात है उनमें से एक की क़ीमत 5 लाख और दूसरे की 65 लाख रुपये है. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया की संपत्ति कुल 81 लाख रुपये की है और ये साफ़ है कि बीजेपी और पीएम झूठ फैला रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी के नेता जेल जाने के बाद भी बीजेपी में नहीं जाते. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके लिखा है कि ‘प्रधान मंत्री जी, जब आपको मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला तो आपने ED के ज़रिये मनीष को बदनाम करना चालू कर दिया?

RELATED ARTICLES

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...