back to top

हरदोई में एनकाउंटर, मुठभेड़ में बदमाश और पुलिसकर्मी घायल

हरदोई: जिले के मंझिला थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए शाहाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश का एक साथी भाग निकला। यह मुठभेड़ गुरुवार शाम हुई। पुलिस के मुताबिक थाना शाहबाद क्षेत्र में आंझी रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरूवार देर शाम को चेकिंग हो रही थी। तभी पुलिस को दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन वे लोग मंझिला की तरफ भागे। इस पर वायरलेस से सूचना दी गई और क्षेत्र के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ आगे चेकिंग करने लगे।

 

इसी बीच स्वाट टीम भी पहुंची। क्षेत्र के टिकमपुर और मंझिलाव गांव के पास दो बाइक सवार आते दिखे जिन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक युवक को गोली लगी और दूसरा भाग निकला। घायल युवक ने अपना नाम रुखसाद बताया है। बदमाशों की गोली मंझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा के हाथ में लगी। सूचना पाकर एएसपी (पश्चिमी क्षेत्र) त्रिगुण बिषेन समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शर्मा तथा रुखसाद को इलाज़ के लिए सीएचसी शाहाबाद लाया गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। एएसपी के मुताबिक, घायल बदमाश के पास से 25 हजार रुपए, एक टैबलेट, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बताया जाता है कि उस पर शाहजहांपुर, सीतापुर, र्फुखाबाद और हरदोई में गम्भीर वारदातों के दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज है। भागने में सफल रहे बदमाश की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...