back to top

चीनी निगम की मीलों में दिया जायेगा दक्ष युवाओं को रोज़गार : संजय भूसरेड्डी

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड में पेराई सत्र 2019-20 से तीन चीनी मिलें मुंडेरवा-बस्ती, पिपराईच -गोरखपुर एवं मोहिउद्दीनपुर-मेरठ चल रही हैं। इन चीनी मिलों में तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों और कर्मचारियों को संविदा पर तैनात किया जायेगा।

भूसरेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार (मेरिट बेस्ड) रोजगार देने के लिए पूरी तरह से पारदर्शी चयन प्रणाली अपनाने के लिए दिये गये आदेशों के क्रम में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा द्वारा तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निगम क्षेत्र की चीनी मिलों मे संविदा पर तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पहले चरण में प्रधान प्रबंधक, मुख्य अभियंता, मुख्य रसायनज्ञ, मुख्य लेखाकार, मुख्य गन्ना प्रबंधक, उप मुख्य अभियन्ता, उप मुख्य रसायनज्ञ, सहायक अभियन्ता, निर्माण रसायनज्ञ, गन्ना प्रबंधक, प्रशासनिक अधिकारी और क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर के पदों पर तकनीकी रूप से दक्ष, उच्च व्यवसायिक दृष्टिकोण रखने वाले और परिणामपरक कार्मिकों को पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत संविदा पर तैनात किये जाने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसका पूरा विवरण राज्य चीनी निगम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

भूसरेड्डी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार नवयुवकों एवं नवयुवतियों को रोजगार दिये जाने के मकसद से राज्य चीनी निगम द्वारा पहली बार अभियंत्रण, लेखा, शर्करा तकनीक एवं गन्ना आदि विभागों में बिना किसी अनुभव के भी मैनेजमेंट ट्रेनियों की तैनाती करने के लिए भी कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...