back to top

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में दिलाया जाये रोजगार : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को निर्देश दिए हैं कि देशव्यापी महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त परिषदीय विद्यालयों में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत ग्राम पंचायत की निधि का उपयोग करते हुए मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को संतृप्त कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परिषदीय विद्य़ालयों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए जिला खनिज निधि का प्रमुखता से उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 की महामारी एवं देशव्यापी लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए दूसरे राज्यों से आये प्रवासी मजदूरों एवं मिस्त्रियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों, ग्रामों एवं पंचायतों में निवास किया जा रहा है। ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत परिषदीय विद्यालयों को आवश्यक मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किये जाने हेतु सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए प्रवासी दिहाड़ी मजूदरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

तिवारी ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर व्यावसायिक, आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन बाधित होने के कारण प्रवासी दिहाड़ी मजूदरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार अवसर प्रदान किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार मजूदरो एवं मिस्त्रियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त होने के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में भी आवश्यक सुधार होगा। मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के आंकलन व मूल्यांकन के आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग एवं जनपदों की रैंकिग भी की जाए। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं को समयबद्ध रूप से संतृप्त कराते हुए तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।1

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के बोर्ड के सभी विद्यालयों में पहले चरण के तहत शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय एवं मूत्रालय, वहां नल-जल की आपूर्ति एवं टाइलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीपल हैन्ड वाशिंग यूनिट, कक्षा-कक्ष के फर्श का टाइलीकरण, श्याम-पट्ट एवं रसोईघर, विद्यालय की समुचित रंगाई-पुताई, विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैम्प एवं रेलिंग, कक्षा-कक्ष में क्रियाशील विद्युत संयोजन के साथ उपयुक्त वायरिंग एवं आवश्यक विद्युत उपकरणों सहित अन्य आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं की समुचित व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनवरी-फरवरी महीने में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कराये गये स्थलीय सर्वेक्षण से प्राप्त तथ्यों के आधार पर असंतृप्त अवस्थापना सुविधाओं को अ•िायान चलाकर संतृप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...