back to top

यूपी में इस साल नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 70 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। बिजली कंपनियों ने प्रदेश में 10 से 12 फीसदी रेगुलेटरी सरचार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग में दिया था। इस पर करीब एक महीने तक सुनवाई चली थी। उसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं पर 49 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया दिखाकर 12 फीसद तक बिजली दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।

 

नियामक आयोग की ओर से गुरुवार को इस पर आदेश जारी कर दिया गया। इसमें फिलहाल कोई रेट नहीं बढ़ाने की बात कही गयी है। उपभोक्ताओं के बिजली कंपनियों पर करीब 1059 करोड़ रुपये भी निकले हैं। विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह व सदस्य केके शर्मा एवं वीके श्रीवास्तव की पूर्ण पीठ ने यह फैसला सुनाया है। कहा गया है कि साल 2021- 22 के लिए बिजली दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा।

 

 

वर्तमान लागू टैरिफ ही आगे भी लागू रहेगा। यहां तक कि नियामक आयोग ने वर्ष 2021-22 व ट्रू-अप 2019-20 के लिए बिजली कंपनियों द्वारा भारी भरकम धनराशि वृद्धि के बोझ के तर्क को भी नजरंदाज करते हुए इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।
दूसरी ओर, उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने इसे उपभोक्ताओं की जीत बताया है। अब उपभोक्ता परिषद दरों में कमी के लिए फिर पुनर्विचार याचिका भी दाखिल करेगा। इसके अलावा बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के अब तक कुल निकले लगभग 20559 करोड़ के एवज में कमी का मामला भी उठाया जायेगा।

 

गौरतलब है कि बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं पर 49 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया दिखाकर 12 फीसद तक बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दाखिल किया था। इसको लेकर विद्युत नियामक आयोग में दो बार चर्चा भी हुई थी। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इसका विरोध करते हुए दलील दी थी कि इन कंपनियों पर उपभोक्ताओं का ही करीब 19 हजार करोड़ रुपये का बकाया निकल रहा है। ऐसे में परिषद ने 3 से 8 फीसदी तक बिजली की दरों को तीन साल के लिए कम करने की मांग की थी। आयोग का फैसला जून के पहले सप्ताह में आना था। माना जा रहा था कि महंगाई को देखते हुए कीमतें भी बढ़ेंगी। हालांकि उससे पहले ही मुख्यमंत्री ने बिजली कंपनियों का दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर असहमति जता दी थी।

यूनिट वर्तमान रेट (कामर्शियल)

0-150 – 5.50 रुपये प्रति यूनिट
151-300- 6.00 रुपये प्रति यूनिट
301-500 – 6.50 रुपये प्रति यूनिट
500 – 7.00 रुपये प्रति यूनिट

यूनिट वर्तमान रेट (घरेलू ग्रामीण)

0-100 -3.35 रुपये प्रति यूनिट
101-150 -3.85 रुपये प्रति यूनिट
151-300 – 5.00रुपये प्रति यूनिट

 

शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए

100 यूनिट – 3.35 रुपये प्रति यूनिट
101 से 150- 3. 85 रुपये प्रति यूनिट
151 से 300- 5 रुपये प्रति यूनिट
301 से 500 – 5.50 रुपये प्रति यूनिट
500 से ज्यादा- 6.00 रुपये प्रति यूनिट

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...