back to top

बेंगलुरु में पत्थर की खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार के आठ श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण तालुक में बृहस्पतिवार को पत्थर की एक खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई जिनमें अधिकांश बिहार के निवासी थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के बेंगलुरु शहर और बेंगलुरु दक्षिण जिले की सीमा पर स्थित मदापट्टन में हुआ।

उसने बताया कि सभी एक ‘स्टोन क्रशर’ पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस ने बताया कि चट्टान के गिरने के बाद ये सभी उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे।इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टन में सात मजदूरों की मौत की घटना अत्यंत दुखद है। खदान में कार्य करने वाले श्रमिकों के जीवन की सुरक्षा करना खदान मालिकों का कर्तव्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार उचित कार्रवाई करेगी।

यशवंतपुर के विधायक एस.टी. सोमशेखर के अनुसार, आठवें श्रमिक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पिछले कई वर्षों से इस अवैध खनन के संबंध में शिकायत कर रहे हैं और उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया था।सोमशेखर ने कहा कि कुछ समय पहले खदान मालिकों द्वारा किए गए विस्फोट के कारण एक तेंदुए की भी मौत हो गई थी।

विधायक ने संवाददाताओं से कहा, इन अवैध गतिविधियों में पुलिस, वन विभाग और खनन विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जिन पर मामला दर्ज कर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। आठ लोगों की मौत एक गंभीर मामला है।उस जगह पर काम करने वाले लोगों के अनुसार, मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक है। उन्होंने आशंका जताई कि कई घायल अपंग हो सकते हैं।

घायलों की सटीक संख्या की अभी पुष्टि की जा रही है। लेकिन शुरुआती सूचना में कई मजदूरों के घायल होने की बात सामने आई है।चट्टान गिरने की घटना के बाद बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।

घटनास्थल पर मौजूद एक श्रमिक ने बताया कि वहां बिहार और उत्तरी कर्नाटक के लगभग 18 कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी करीब 40 फुट की ऊंचाई से एक विशाल चट्टान श्रमिकों पर आ गिरी।दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है वहां मौजूद वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए और एक ट्रैक्टर के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए।यह जानकारी मिली है कि मृतकों में अधिकांश बिहार के निवासी थे और उनके परिवारों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों के परिजनों तथा परिचितों की चीख-पुकार और विलाप से पूरे इलाके में मातम छा गया।

पुलिस ने बताया कि चट्टान गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या खदान में कोई लापरवाही बरती गई थी या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया था।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर दान चोरी मामले में वाराणसी कनेक्शन उजागर, हाउसकीपिंग स्टाफ से कराई जा रही थी नोटों की गिनती

अयोध्या । अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले की जांच में एक बड़ा और चौंकाने...

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: मुख्य आरोपी के घर से ‘रामराज्य कोष’ का दानपात्र और डिजिटल क्यूआर कोड बरामद, एसआईटी की जांच तेज

अयोध्या/लखनऊ। अयोध्या के बहुचर्चित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) और स्थानीय पुलिस के हाथ एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा...

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती, सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ संत महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की तबीयत अचानक...

15 करोड़ फीस के साथ ‘ईथा’ में दिखेंगी श्रद्धा कपूर, रिलीज से पहले ही घिरी विवादों में

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ईथा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की...

राम मंदिर दान चोरी मामले में वाराणसी कनेक्शन उजागर, हाउसकीपिंग स्टाफ से कराई जा रही थी नोटों की गिनती

अयोध्या । अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले की जांच में एक बड़ा और चौंकाने...

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

जम्मू। मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को...

बहराइच : अवैध गोदाम से कफ सिरप की 8 हजार से अधिक शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार

बहराइच। औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बहराइच जिले में एक दवा कारोबारी के अवैध गोदाम पर छापेमारी कर कोडीनयुक्त कफ सिरप...

सुजुकी बाइक इंडिया की जून में बिक्री 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज

मुंबई । जापान की दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की जून में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,15,030...

EPFO की नयी योजनाओं में डिजिटल अनुपाल एवं दावों के समयबद्ध निपटान पर रहेगा जोर

नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) संचालित नई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में डिजिटल अनुपालन और भविष्य निधि (पीएफ) निकासी तथा पेंशन निर्धारण...