back to top

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

जम्मू। मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को कश्मीर स्थित पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना किया। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन के लिए उत्साह के साथ आगे बढ़े।

करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 57 दिनों की यह वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे, लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से एक साथ आरंभ होगी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के रवाना होने से पहले भगवती नगर आधार शिविर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा, स्थानीय विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पहले जत्थे में शामिल पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच वाहनों के काफिले में रवाना हुए। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू हो गई है और यह गहन आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। सूरत से आए सुरेश कुमार ने सुविधाओं और सहयोग को सराहनीय बताया, वहीं जूनागढ़ अखाड़े के बाबा गोगा नाथ ने इसे भगवान का आशीर्वाद करार दिया। काशी से आए संत सुखम दास ने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उत्तराखंड के श्रद्धालु वैभव और जयपुर की रजनी देवी ने भी सुरक्षा और प्रबंधन पर संतोष जताया।

अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष यातायात प्रतिबंध और सुरक्षा नियंत्रण लागू किए गए हैं। 2 जुलाई से 28 अगस्त तक विभिन्न हिस्सों में यातायात नियंत्रित रहेगा और प्रतिदिन परामर्श जारी किया जाएगा।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए 3.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि जम्मू में तत्काल पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पूरे क्षेत्र में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और तकनीक आधारित निगरानी के जरिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने इसे देश की प्रमुख तीर्थयात्राओं में से एक बताते हुए विश्वास जताया कि यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न होगी। वहीं, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा किए गए व्यापक प्रबंध यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

एनबीसीसी ने अप्रैल-जून तिमाही में 955 करोड़ रुपये के निर्माण ठेके दिए

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के लिए 955.13 करोड़ रुपये...

15 करोड़ फीस के साथ ‘ईथा’ में दिखेंगी श्रद्धा कपूर, रिलीज से पहले ही घिरी विवादों में

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ईथा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की...

राम मंदिर दान चोरी मामले में वाराणसी कनेक्शन उजागर, हाउसकीपिंग स्टाफ से कराई जा रही थी नोटों की गिनती

अयोध्या । अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले की जांच में एक बड़ा और चौंकाने...

एनबीसीसी ने अप्रैल-जून तिमाही में 955 करोड़ रुपये के निर्माण ठेके दिए

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के लिए 955.13 करोड़ रुपये...

15 करोड़ फीस के साथ ‘ईथा’ में दिखेंगी श्रद्धा कपूर, रिलीज से पहले ही घिरी विवादों में

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ईथा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की...

राम मंदिर दान चोरी मामले में वाराणसी कनेक्शन उजागर, हाउसकीपिंग स्टाफ से कराई जा रही थी नोटों की गिनती

अयोध्या । अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले की जांच में एक बड़ा और चौंकाने...

बहराइच : अवैध गोदाम से कफ सिरप की 8 हजार से अधिक शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार

बहराइच। औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बहराइच जिले में एक दवा कारोबारी के अवैध गोदाम पर छापेमारी कर कोडीनयुक्त कफ सिरप...

सुजुकी बाइक इंडिया की जून में बिक्री 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज

मुंबई । जापान की दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की जून में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,15,030...

EPFO की नयी योजनाओं में डिजिटल अनुपाल एवं दावों के समयबद्ध निपटान पर रहेगा जोर

नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) संचालित नई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में डिजिटल अनुपालन और भविष्य निधि (पीएफ) निकासी तथा पेंशन निर्धारण...