back to top

एनबीसीसी ने अप्रैल-जून तिमाही में 955 करोड़ रुपये के निर्माण ठेके दिए

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के लिए 955.13 करोड़ रुपये के ठेके दिए हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान उसने 955.13 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के ठेके प्रदान किए।एनबीसीसी ने पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कुल नौ ठेके दिए। हालांकि, कंपनी ने ठेके हासिल करने वाली कंपनियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए।

सबसे बड़ा ठेका 334.74 करोड़ रुपये का है, जो जम्मू-कश्मीर के गांदरबल स्थित तुलमुल्ला परिसर में केंद्रीय कश्मीर विश्वविद्यालय के पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) आधार पर दिया गया है।

इसके अलावा, कंपनी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में लगभग 200 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। यह दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की रघुनाथपुर ताप विद्युत परियोजना (आरटीपीएस) के अंतर्गत एकीकृत टाउनशिप तथा उससे संबंधित कार्यों के निर्माण के लिए ईपीसी आधार पर है।एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में कार्यरत है।

कंपनी ने बुधवार को बताया था कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में नया आंध्र प्रदेश भवन बनाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत 105.5 करोड़ रुपये है।कंपनी के अनुसार, नए आंध्र प्रदेश भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 2.5 लाख वर्ग फुट होगा। एनबीसीसी ने कहा कि परियोजना की लागत में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) और परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) शुल्क शामिल नहीं है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री तकाइची के साथ शिखर वार्ता की

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की अपनी समकक्ष सनाए तकाइची के साथ बृहस्पतिवार को शिखर वार्ता की जिसमें दोनों देशों के...

15 करोड़ फीस के साथ ‘ईथा’ में दिखेंगी श्रद्धा कपूर, रिलीज से पहले ही घिरी विवादों में

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ईथा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की...

राम मंदिर दान चोरी मामले में वाराणसी कनेक्शन उजागर, हाउसकीपिंग स्टाफ से कराई जा रही थी नोटों की गिनती

अयोध्या । अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले की जांच में एक बड़ा और चौंकाने...

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

जम्मू। मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को...

बहराइच : अवैध गोदाम से कफ सिरप की 8 हजार से अधिक शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार

बहराइच। औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बहराइच जिले में एक दवा कारोबारी के अवैध गोदाम पर छापेमारी कर कोडीनयुक्त कफ सिरप...

सुजुकी बाइक इंडिया की जून में बिक्री 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज

मुंबई । जापान की दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की जून में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,15,030...