back to top

चार आतंकवादियों के मारे जाने से भारी तबाही मचाने के प्रयास नाकाम हुए : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के मारे जाने के बाद शुक्रवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा जोर दिया कि सुरक्षा बलों ने ‘बड़े विनाश’ को अंजाम देने के उनके प्रयासों को विफल कर दिया है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की साजिश 26 नवंबर के मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर ‘कुछ बड़’ करने की थी।

प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद अपने ट्वीट में कहा, ‘पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार आतंकवादियों का सफाया और उनके पास भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि बड़ी तबाही मचाने के उनके प्रयासों को एक बार फिर नाकाम कर दिया गया है।’ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर अप्रतिम बहादुरी और पेशेवर रुख का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा, ‘उनकी सतर्कता के लिए धन्यवाद, उन्होंने जम्मू कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को निशाना बनाने की एक नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है।’ बैठक में प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अधिकारी शामिल हुए।

पुलिस ने बताया था कि गुरुवार को नए भर्ती किए गए आतंकवादियों को लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया था। उसके बाद नगरोटा में हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित चार आतंकवादी मारे गए थे। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू) मुकेश सिंह ने मुठभेड़ के बाद कहा था कि आतंकवादी एक ‘बड़ी साजिश’ को अंजाम देने आए थे लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...