back to top

ईडी ने उत्तर भारत के हवाला संचालकों पर छापेमारी के बाद चार करोड़ रुपये की नकदी जब्त की

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर भारत में हवाला का काम करने वाले लोगों के खिलाफ हाल में कई शहरों में की गई छापेमारी के दौरान चार करोड़ रुपये की भारतीय एवं विदेशी मुद्रा और र्साफा (सोना-चांदी) जब्त किया है। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि छापे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत पॉल मर्चेंट्स लिमिटेड, क्विक फॉरेक्स लिमिटेड, सुपामा फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड और क्यूरो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और सहयोगियों के खिलाफ चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, जालंधर और दिल्ली में मारे गए।

इसने कहा कि इन, कंपनियों ने टपल स्ट्रीक ड्रीम हॉलिडे, वांगेस्टर ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, पेरिपाटिज ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, हिमालया टूरिज्म, एजक्स हॉलिडे और ग्रेट जर्नी टूर्स जैसी मुखौटा या डमी कंपनियों की ओर से सिंगापुर, हांगकांग और यूएई को 475 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी। ईडी ने आरोप लगया कि इन मुखौटा कंपनियों ने, कथित यात्रा लेनदेन की आड़ में बाहर धन भेजने के लिए विभिन्न व्यक्तियों की फर्जी आईडी जिसके परिणामस्वरूप अनधिकृत (हवाला) धन उत्पन्न हुआ।

इसने दावा किया कि यह अवैध धन उनकी संबद्ध कंपनियोांसंस्थाओं के अन्य व्यवसायों और रियल एस्टेट में निवेश किया गया है। कार्वाई के परिणामस्वरूप 3.88 करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा और 24.2 लाख रुपये के र्साफा की जब्ती हुई। एजेंसी ने कहा, ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

RELATED ARTICLES

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...