back to top

मऊ दौरे में एके शर्मा ने 68 लाख की सईदी रोड का लोकार्पण किया

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने मऊ की औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्दा मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

अपने भ्रमण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

शहर की चार विभूतियों को आनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ के विद्वानों साहित्य आलोचना के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ की...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिनें करेंगी पूजा

लखनऊ। मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार...

11 हजार मातृशक्तियों का वृहद सामूहिक सुंदरकांड का संकल्प

16 को सनातन धाम लॉन परिसर में हरियाली तीज झूला उत्सव एवं सम्मान समारोह होगा बाबा भोलेनाथ की दिव्य झांकी भी बनेगी आकर्षणलखनऊ। सनातन ध्वजवाहिका...

भारतीय कला की विरासत से जुड़ते विद्यार्थी

छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत भारत के सुप्रसिद्ध...

याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

गहोई वैश्य सेवा समिति की साहित्यिक गोष्ठीलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमती...