back to top

डीआरडीओ ने की मिसाइल हमले से नौसेना पोतों की रक्षा वाली आधुनिक प्रौद्योगिकी विकसित

बेंगलुरु। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बताया कि उसने शत्रुओं के मिसाइल हमले से नौसैन्य पोतों की सुरक्षा के लिए एक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी एडवांस्ड चॉफ टेक्नालॉजी विकसित की है। डीआरडीओ ने सोमवार को एक बयान में बताया कि डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर (डीजेएल) ने भारतीय नौसेना की गुणवत्ता संबंधी अनिवार्यता को पूरा करते हुए इस इस महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के तीन प्रारूपों- कम दूरी के चॉफ रॉकेट (एसआरसीआर), मध्यम दूरी के चॉफ रॉकेट (एमआरसीआर) और लंबी दूरी के चॉफ रॉकेट (एलआरसीआर) को स्वदेश में विकसित किया है।

बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में भारतीय नौसेना पोत पर सभी तीन प्रारूपों के परीक्षण किए थे और उनका प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया। चॉफ एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी है, जिसका शत्रुओं की रडार से नौसेना के पोत की रक्षा करने के लिए विश्वभर में इस्तेमाल किया जाता है। डीआरडीओ ने कहा, इस प्रौद्योगिकी को विकसित करने की महत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि हवा में बहुत कम मात्रा में तैनात चॉफ सामग्री हमारे पोतों की रक्षा के लिए शत्रु मिसाइलों को भ्रमित करने का काम करती है।

उसने कहा कि उसने भविष्य में शत्रुओं के खतरों से निपटने के लिए विशेषज्ञता भी हासिल कर ली है, जो कि एक अनूठी प्रौद्योगिकी है और यह बाहर से उपलब्ध नहीं हो सकती। डीआरडीओ ने कहा कि बड़ी मात्रा में उत्पादन के लिए यह प्रौद्योगिकी उद्योगों को दी जा रही है। बयान में बताया गया है कि नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ एडमिरल जी अशोक कुमार ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस प्रौद्योगिकी को इतने कम समय में देश में विकसित करने के लिए डीआरडीओ के प्रयासों की प्रशंसा की।

डीआरडीओ ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योग को बधाई दी। उसने बताया कि डीआरडीओ अध्यक्ष एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. सतीश रेड्डी ने भी भारतीय नौसेना के पोतों की रक्षा के लिए इस अहम प्रौद्योगिकी को देश में विकसित करने में शामिल दलों के प्रयासों की प्रशंसा की। डीआरडीओ ने कहा, डीएल जोधपुर द्वारा एडवान्स्ड चॉफ टेक्नोलॉजी सफलतापूर्वक विकसित किया जाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...