back to top

बॉक्स ऑफिस को ध्यान में रखकर फिल्म न बनाएं : राजकुमार हिरानी

मुबंई। फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी के बारे में कहा है कि व्यावसायिक सफलता मायने रखती है, लेकिन फिल्म निर्माता केवल इसी चीज को प्रमुखता नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि लोगों ने ऐसे समय में एक मानवीय कहानी बताने के उनके प्रयासों की सराहना की है, जब लोग एक्शन फिल्मों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

शाहरुख खान अभिनीत डंकी उन लोगों के अवैध प्रवास पर आधारित है जो बेहतर जीवन की तलाश में खतरनाक अवैध आव्रजन तकनीक डंकी मार्ग से यात्रा करते हैं। यह बहुचर्चित फिल्म शाहरुख की ब्लॉकबस्टर पठान और जवान के बाद आई है। ये दोनों बड़ी एक्शन थ्रिलर हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर एक-एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी हैं।

डंकी एक सौम्य फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी हैं। इसने 300 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि यह फिल्म पठान और जवान के बराबर सफल नहीं है। हिरानी ने एक साक्षात्कार में कहा, व्यावसायिक सफलता मेरे लिए भी मायने रखती है, लेकिन मैं पूरी तरह इसे ही प्रमुखता न देने की कोशिश करता हूं, क्योंकि जब आप व्यावसायिक सफलता को ध्यान में न रखते हुए काम करते हैं तब उस तरह की फिल्म बनाना शुरू कर देते हैं जैसी फिल्म आप बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि डंकी बनाते समय उन्हें बिलकुल भी डर नहीं लगा। हिरानी ने कहा, यह एक भारतीय कहानी है जिसके बारे में हिंदी सिनेमा में किसी ने नहीं सोचा था। मैं फिल्म को मिले प्यार से खुश हूं। यह एक सफल फिल्म है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के बारे में चिंता करनी चाहिए। अगर ध्यान वहां है, तो यह ठीक नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...