back to top

मझवार आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। साथ ही कई मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।

बैठक के बाद डॉ. संजय निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री से विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक वार्ता हुई है। इसमें प्रमुख तौर पर मझवार आरक्षण, निषाद राज किले पर प्रधानमंत्री को निमंत्रण को लेकर, एटा और बलिया में मछुआ समाज की युवक-युवती की हत्या पर और मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर बातचीत हुई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को मझवार आरक्षण की यथास्थिति से अवगत कराया गया है और साथ ही मन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वह केंद्र सरकार से बातचीत कर मझवार आरक्षण पर पूर्व की सरकार द्वारा की गई विसंगतियों को दूर कर जल्द से जल्द आरक्षण लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मछुआ समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है और इसी के संदर्भ में प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं महाराजा गुह्यराज निषाद की 56 फीट की गले लगी हुई प्रतिमा लगायी जा रही है, जिसका कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है तो ऐसे में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वह प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की ओर से भव्य प्रतिमा के अनावरण के लिए आमंत्रण भेजें।

उन्होंने बताया कि एटा और बलिया में निषाद समाज के युवक और युवती की निर्मम हत्या की गयी है लेकिन कुछ अधिकारी हत्या के मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को इन दोनों हत्याओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवायी जाए और मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से उचित लाभ दिया जाए।

श्री निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री को मत्स्य विभाग में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अवगत कराया गया है और साथ ही मत्स्य विभाग किस प्रकार आमजन को केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ दे पा रहा है, उसके बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...