back to top

उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, UNDP के साथ किया 19.99 करोड़ का करार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में बुधवार को राहत आयुक्त कार्यालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बीच 19.99 करोड़ रुपये के सहयोग से एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया गया। यह समझौता अगले तीन वर्षों तक लागू रहेगा और इसके तहत प्रदेश के 75 जिलों में आधुनिक आपदा प्रबंधन रणनीतियों को विकसित व लागू किया जाएगा।

इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य को प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और शहरी जोखिमों के प्रति अधिक तैयार और प्रतिक्रियाशील बनाना है। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में, तेजी से बढ़ती आबादी और जटिल बुनियादी ढांचे को देखते हुए आपदा-प्रतिरोधक एवं टिकाऊ समाधान विकसित किए जाएंगे।

इस अवसर पर UNDP की भारत प्रमुख डॉ. एंजेला लुसिगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश का दृष्टिकोण देश के लिए उदाहरण बन सकता है। यह साझेदारी सतत विकास और आपदा प्रबंधन में एक मील का पत्थर होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समझौते पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, हमारा लक्ष्य प्रदेश के हर जिले को आपदा-प्रबंधन की दृष्टि से सशक्त बनाना है। यह साझेदारी ‘समृद्ध, सुरक्षित और सतत उत्तर प्रदेश’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस समझौते में तकनीकी सहायता, डेटा प्रबंधन, आपातकालीन प्रशिक्षण, सामुदायिक भागीदारी और संस्थागत क्षमता निर्माण जैसे विविध पहलुओं पर कार्य किया जाएगा। यह पहल न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक मॉडल बन सकती है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...