back to top

मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालु भक्तिभाव से मना रहे हैं ‘बिहार पंचमी’

मथुरा। मथुरा-वृंदावन में मंगलवार को श्री बांके बिहारी के 482वें प्राकट्य उत्सव ‘‘बिहार पंचमी’ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस पर्व को वृंदावन मंदिर कैलेंडर में महत्वपूर्ण अवसरों में से एक माना जाता है और इसमें देश भर से और विदेश से भी श्रद्धालु आते हैं।श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि इस दिन स्वामी हरिदास को वृंदावन के निधि वन में बांके बिहारी जी की प्रतिमा मिली थी। उन्‍होंने कहा कि ‘‘इस मौके पर मंदिर में हलवे का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

इतिहासकार और मंदिर सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि ‘‘श्री बांके बिहारी जी के प्रकट होने के स्थान यानी निधिवन से एक शोभायात्रा प्रारंभ हुई है और यह वृंदावन की खास जगहों से होती हुई श्री बांके बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी।

शोभायात्रा में शामिल भक्त ‘श्री बांके बिहारी लाल की जय’ के जयकारे लगा रहे हैं साथ ही उनके भजन और कीर्तन शोभायात्रा को और भी खास बना रहे हैं। इस शोभायात्रा में विट्ठल विपुल जी (जगन्नाथ जी के भतीजे), जगन्नाथ जी (हरिदास जी के भाई) और स्वामी हरिदास जी के तीन सजे हुए रथ शामिल हैं।

गोस्वामी ने बताया कि आरती और भोग प्रसाद के लिए बांके बिहारी जी के साथ विट्ठल विपुल जी, जगन्नाथ जी और स्वामी हरिदास जी की तस्वीर रखी जाती हैं और ऐसा माना जाता है कि आज ठाकुर जी स्वामी हरिदास जी की गोद में बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।आरती के बाद भक्तों को उपहार बांटे जाते हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि श्री बांके बिहारी मंदिर के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा बनाई गई उच्च स्तरीय कमेटी ने इस साल समारोह के लिए सात लाख का बजट मंजूर किया है।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि चूंकि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है, इसलिए वृंदावन में अलग-अलग जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...