back to top

अनिश्चतता के बावजूद नेपाल के निर्वाचन आयोग ने नवंबर में आम चुनाव की तैयारियां शुरू कीं

काठमांडू। नेपाल का निर्वाचन आयोग प्रतिनिधि सभा भंग करने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दाखिल याचिकाओं की वजह से बने अनिश्चितता के माहौल के बावजूद नवंबर में प्रस्तावित मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 22 मई को संसद के निचले सदन को दूसरी बार भंग किया था और 12 और 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ओली 275 सदस्यीय निचले सदन में विश्वास मत खोने के बाद अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्वारा निचले सदन को भंग करने की संवैधानिकता पर उच्चतम न्यायालय सुनवाई कर रहा है, जिससे सवाल उठता है कि क्या चुनाव निर्धारित तारीख पर होंगे। काठमांडू पोस्ट  में छपी खबर के मुताबिक अनिश्चितता के बावजूद, नेपाल के निर्वाचन आयोग ने कहा कि वित्त मंत्रालय से चुनाव कराने के लिए 7.72 अरब नेपाली रुपये की मंजूरी मिलने के बाद अब वह अगले सप्ताह से चुनाव कराने के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी शुरू करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि उसने चुनाव सामग्री और चुनाव प्रबंधन के लिए आयोग के बजट को मंजूरी दे दी है, लेकिन इस बजट में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर आने वाला खर्च शामिल नहीं है। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता राजकुमार श्रेष्ठ ने कहा,   हम मतपेटी को छोड़, चुनाव के लिए जरूरी सभी सामान की खरीद के लिए अगले सप्ताह निविदा जारी करने की योजना बना रहे हैं। निर्वाचन निकाय के अधिकारियों ने बताया कि सदन को भंग करने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है लेकिन आयोग यह नहीं कह सकता कि वह चुनाव नहीं कराएगा।

निर्वाचन आयोग अलग-अलग जिलों में मतदाता सूचियों को भी अद्यतन कर रहा है। आयोग के सहायक प्रवक्ता कोमल धमाला ने बताया,   नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए और मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।   उनके मुताबिक आगामी चुनावी के लिए करीब 22 हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

कोविड-19 की वजह से स्वास्थ्य संबंधी खतरे से निपटने के लिए भी आयोग दिशा निर्देश तैयार कर रहा है ताकि सुरक्षित तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जा सके।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...