back to top

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं


लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में औचक निरीक्षण एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद मंगलवार को सीतापुर के सिधौली सामुदायिक केंद्र पहुंचे। गंदगी एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देखकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की। अफसरों से कहा कि जब तक केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार न आए, वे केंद्र न छोड़ें।

यहां उन्होंने चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना एवं केंद्र में आए लोगों से व्यवस्थाओं एवं उनकी चिकित्सकीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। केंद्र में गंदगी को देखकर डिप्टी सीएम भड़क उठे। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। संबंधित एजेंसी को नोटिस एवं एक सप्ताह का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।

एक्स-रे के लिए मरीजों की लंबी लाइन देख कर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। जनरेटर आॅन करवाकर एक्स-रे शुरू कराया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

शहर की चार विभूतियों को आनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ के विद्वानों साहित्य आलोचना के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ की...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिनें करेंगी पूजा

लखनऊ। मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार...

11 हजार मातृशक्तियों का वृहद सामूहिक सुंदरकांड का संकल्प

16 को सनातन धाम लॉन परिसर में हरियाली तीज झूला उत्सव एवं सम्मान समारोह होगा बाबा भोलेनाथ की दिव्य झांकी भी बनेगी आकर्षणलखनऊ। सनातन ध्वजवाहिका...

भारतीय कला की विरासत से जुड़ते विद्यार्थी

छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत भारत के सुप्रसिद्ध...

याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

गहोई वैश्य सेवा समिति की साहित्यिक गोष्ठीलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमती...