back to top

Deoria : लाठी डंडों से पीटकर पुजारी की हत्या, डीजे बजाने को लेकर हुए था विवाद

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक मन्दिर के पुजारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। घटना के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव में स्थित एक मन्दिर के पुजारी अशोक चौबे (60) की मंगलवार देर रात कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि पुजारी चौबे का कुछ दिन पहले डीजे बजाने को लेकर गांव के ही हौसला पासवान नाम के व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर मंगलवार रात करीब 10 बजे फिर से दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि सिर में चोट लगने से पुजारी गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुजारी को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पासवान सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटना के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए मंदिर परिसर के साथ-साथ गांव में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के...

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: लॉरेंस की वापसी, बेथेल की जगह कॉक्स संभालेंगे नंबर-3 मोर्चा

लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में...

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...

नीट परीक्षा में सुधार से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता केंद्र के हलफनामे पर जवाब दाखिल करें: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार की मांग करने वाले, डॉक्टरों के एक संगठन समेत याचिकाकर्ताओं से बृहस्पतिवार को...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के...

लखनऊ में नम आंखों से मायावती ने उमाशंकर सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और रसड़ा (बलिया) से पांच बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह...