back to top

कंगना के बंगले को गिराना द्वेषपूर्ण कृत्य था : अदालत

मुंबई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले के हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई द्वेषपूर्ण कृत्य था और अभिनेत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था। अदालत ने विध्वंस के आदेश को अवैध बताकर रद्द कर दिया। अदालत ने यह भी कहा कि अदालत किसी भी नागरिक के खिलाफ प्रशासन को बाहुबल का उपयोग करने की मंजूरी नहीं देता है।

न्यायमूर्ति एस जे काठवाला और न्यायमूर्ति आर आई चागला की पीठ ने कहा कि नागरिक निकाय द्वारा की गई कार्रवाई अनधिकृत थी और इसमें कोई संदेह नहीं है। पीठ रनौत द्वारा नौ सितंबर को उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने पाली हिल बंगले में बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई के आदेश को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

हालांकि पीठ ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी नागरिक द्वारा किए गए किसी भी अवैध निर्माण को नजरअंदाज करने की पक्षधर नहीं है और न ही उसने रनौत के ट्वीट को सही ठहराया जिसके कारण यह पूरी घटना हुई। उन्होंने अपने आदेश में कहा, यह अदालत अवैध कार्यों या सरकार के खिलाफ या फिल्म उद्योग के खिलाफ दिए गए किसी भी गैरजिम्मेदार बयान का अनुमोदन नहीं करती है। अदालत ने कहा, हमारा मानना है कि याचिकाकर्ता को लोकप्रिय व्यक्ति होने के नाते ट्वीट करते समय कुछ संयम बरतना चाहिए।

हालांकि, आदेश में कहा गया है कि किसी नागरिक द्वारा अपनी व्यक्तिगत क्षमता में राज्य या उसके तंत्र के खिलाफ की गई टिप्पणियों को राज्य द्वारा नजरअंदाज किया जाना चाहिए। पीठ ने कहा, और अगर कोई कार्रवाई की जाती है, तो यह कानून की सीमाओं में रहकर की जानी चाहिए। प्रशासन द्वारा किसी भी तरह के बाहुबल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

आदेश में रनौत को भविष्य में सार्वजनिक रूप से अपनी राय व्यक्त करते हुए संयम बरतने का भी निर्देश दिया गया। अपनी याचिका में रनौत ने दावा किया था कि मुंबई पुलिस के खिलाफ उनके ट्वीट के बाद शिवसेना सरकार चिढ़ गई थी और उसके बाद बीएमसी ने द्वेषपूर्ण भावना से यह कार्रवाई की। बीएमसी ने इन आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि अभिनेत्री ने बंगले में अवैध निर्माण करवाया था और इसलिए निगम के अधिकारियों ने कानून के मुताबिक विध्वंस कार्य किया था।

हालांकि पीठ ने कहा कि विध्वंस स्थल की तस्वीरों, बीएमसी द्वारा रनौत के आरोपों को नकारने वाले बयान, शिवसेना के संजय राउत द्वारा की गई टिप्पणियां, विध्वंस के बाद पार्टी के मुखपत्र सामना में संपादकीय, सभी ने स्पष्ट किया कि नागरिक निकाय ने द्वेषपूर्ण भावना से यह कार्रवाई की है। इसमें कहा गया है कि ध्वस्त हिस्से काफी समय से थे और बीएमसी द्वारा दावा किए गए किसी भी अवैध निर्माण का हिस्सा नहीं थे। पीठ ने कहा कि नागरिक निकाय ने एक नागरिक के अधिकारों के खिलाफ गलत इरादे से कार्रवाई की है।

रनौत ने बीएमसी से हर्जाने में दो करोड़ रुपए मांगे थे और अदालत से बीएमसी की कार्वाई को अवैध घोषित करने का आग्रह किया था। मुआवजे के मुद्दे पर पीठ ने कहा कि अदालत नुकसान का आकलन करने के लिए निजी कंपनी एम एस शेटगिरी को मूल्यांकन करने के लिए नियुक्त कर रही है जो याचिकाकर्ता और बीएमसी को विध्वंस के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान पर सुनवाई करेगा।

अदालत ने कहा, मूल्यांकन अधिकारी मार्च 2021 तक मुआवजे पर उचित आदेश पारित करेगा। नागरिक निकाय ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने गैरकानूनी तरीके से अपने बंगले में निर्माण कार्य कराए थे। बीएमसी द्वारा नौ सितंबर को विध्वंस प्रक्रिया शुरु करने के बाद ही रनौत ने यह याचिका दायर की थी जिसके बाद अदालत ने अंतरिम आदेश में तोड़फोड़ पर रोक लगा दी थी।

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...