back to top

दिल्ली चुनाव : प्रधानमंत्री का मोदी की गारंटी पर जोर, भाजपा की जीत का भरोसा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केन्द्रीय बजट ने हर परिवार की झोली को खुशियों से भर दिया है और यह भारत के इतिहास में सबसे अधिक मध्यम वर्ग अनुकूल बजट है। मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यम वर्ग के लिए बजट में किए गए विभिन्न लाभकारी प्रावधानों का जिक्र किया और दावा किया कि भारत की आजादी के बाद से 12 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को कभी भी ऐसी राहत नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग कह रहा है कि यह भारत के इतिहास में उनके लिए सबसे अनुकूल बजट है। मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप)सरकार की उसकी कथित झूठे वादों और भ्रष्टाचार की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी नीतियों के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं और जिन लोगों ने जनता को लूटा है, उन्हें इसका हिसाब देना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ओर आप-दा है जो झूठे वादों के लिए खड़ी है, वहीं दूसरी ओर मोदी की गारंटी है।

मोदी ने रविवार को लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार ज्तु परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा सरकार चुनने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप-दा ने राष्ट्रीय राजधानी के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं और अब इसके विकास एवं वृद्धि के लिए समर्पित डबल इंजन वाली सरकार चुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में उनकी सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के चार स्तंभों को मजबूत करने के लिए खड़ी है तथा बजट मोदी की गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।

मोदी ने कहा कि बजट में पर्यटन और विनिर्माण जैसे रोजगार सृजन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने से युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए वादों की चर्चा की तथा राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा सरकार बनने पर उन्हें मिलने वाले लाभों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मोदी कोई गारंटी देता है तो उसे पूरा करने में अपना दिल, दिमाग और आत्मा लगा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वेतनभोगी कर्मचारियों सहित मध्यम वर्ग के मतदाताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण उनकी सरकार ऐसे निर्णय लेती है जो उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करते हैं।

मोदी ने आम आदमी पार्टी के दावों पर निशाना साधते हुए लोगों से कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं गिराई जाएगी और कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी। पूर्वांचल के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह उनके क्षेत्र से सांसद हैं। उनका इशारा वाराणसी की ओर था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बिहार के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है और उन्होंने बजट में राज्य-विशिष्ट कई प्रस्तावों का उल्लेख किया।

मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, आप यह नोट कर लीजिए कि आठ फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से महिलाओं को 2,500 रुपये मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने उनके सुरक्षा कवच के रूप में काम किया है और केंद्र में उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने में बड़ा योगदान दिया है। मोदी ने कहा कि दिल्ली ने आप सरकार की भारी कीमत चुकाई है और अब उसने इससे छुटकारा पाने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग शीशमहल में रहते हैं, वे किसी गरीब परिवार की झुग्गी या मध्यम वर्गीय परिवार के दो कमरे के फ्लैट के महत्व को नहीं समझ सकते। मोदी ने दावा किया कि आप ने लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं सहित हर क्षेत्र में घोटाला और भ्रष्टाचार किया है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...