back to top

हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

नयी दिल्ली । केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गुप्ता, उनके आधिकारिक आवास और राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस क्षेत्र में राज निवास मार्ग स्थित उनके कार्यालय को भी अर्द्धसैनिक बल के वीआईपी सुरक्षा समूह (वीएसजी) द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जो विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह समूह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस पार्टी के गांधी परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करता है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली।


सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरे की आशंका संबंधी रिपोर्ट के बाद उन्हें जेड श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की गई है। गुप्ता (51) को पहले दिल्ली पुलिस द्वारा शीर्ष-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जा रही थी। गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस इलाके में उनके कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। उनके कार्यालय ने इस हमले को उनकी हत्या की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है।

उन्होंने बताया कि 22 से 25 सशस्त्र कमांडो की एक टीम 24 घंटे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी। सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा के लिए नए उपाय लागू करेगी। इनमें उनके आवास तक पहुंच को विनियमित करना, सुरक्षा उपकरणों की तैनाती और सार्वजनिक स्थानों पर उनके आवागमन के दौरान पुरुष और महिला निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) के माध्यम से उन्हें निकट सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। सीआरपीएफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार एवं कर्नाटक के राज्यपालों के अलावा कई अन्य रसूखदार व्यक्तियों को भी सुरक्षा प्रदान करती है।

केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत वीआईपी सुरक्षा कवर उच्चतम जेड-प्लस (एएसएल) से शुरू होकर जेड-प्लस , जेड , वाई , वाई-प्लस और एक्स सुरक्षा कवर तक होता है। गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और वह वर्तमान में दिल्ली पुलिस की पांच दिन की हिरासत में है, जो मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...