back to top

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों का किया अवलोकन

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आए और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कई जगह रुककर किसानों और आम लोगों से संवाद किया।

रक्षा मंत्री और लखनऊ से लोकसभा सदस्य राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने किसान पथ (बाहरी रिंग रोड), टेढ़ी पुलिया का दौरा किया जहां विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं।

लालकुआं इलाके को ऐशबाग से जोड़ने वाले फ्लाई ओवर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। भाजपा महानगर इकाई द्वारा जारी एक बयान में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने सबसे पहले किसान पथ का दौरा किया, जो सुल्तानपुर रोड से इंदिरा नहर तक है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 297 करोड़ रुपए की लागत से इस सड़क का 10.11 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। किसान पथ की अपनी यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह ने विभिन्न स्थानों पर रुककर जनता और किसानों के साथ बातचीत की।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक सुरेश श्रीवास्तव और सुरेश तिवारी ने लखनऊ सांसद का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। इसके पहले उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेताओं ने राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच कर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह को राहत, एफडब्ल्यूआईसीई ने फैसला पलटा

मुंबई। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोआॅपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया...

काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान की लीगल नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- यह बायोपिक नहीं

मुंबई। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर...