back to top

दीपिका को मिला क्रिस्टल अवॉर्ड

मुंबई। दीपिका पादुकोण उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो समाज की बेहतरी के लिए हमेशा कुछ न कुछ करती रहती हैं। सामाजिक जगत में कई सराहनीय काम के लिए अब दीपिका को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

दीपिका को ये सम्मान उनके द्वारा मेंटल हेल्थ को लेकर किए गए कार्य के लिए दिया जा रहा है। बता दें कि जब इस सम्मान की घोषणा की गई थी तो दीपिका का नाम चयन किए जाने के बाद फोरम की ओर से कहा गया था कि 2014 में दीपिका को अपने डिप्रेशन के बारे में पता चला था और उन्होंने इससे निजात पाने के लिए प्रोफेशनल मदद ली थी। जून 2015 में, उन्होंने स्ट्रेस, टेंशन, डिप्रेशन का अनुभव करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आशा देने के लिए द लाइव लव लाफ फाउंडेशन की स्थापना की।

दीपिका ने स्ट्रेस, टेंशन, डिप्रेशन का अनुभव करने वाले दुनियाभर के लाखों लोगों को यह पुरस्कार समर्पित किया। दीपिका की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘छपाक’ रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ‘छपाक’ में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों पर उदित नारायण ने दिया यह बयान अब दीपिका फिल्म ’83’ में नजर आने वाली हैं। 83 में रणवीर सिंह, कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे और दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार में।

दीपिका फिल्म में बस कुछ ही सीन्स में नजर आएंगी। इसके बाद दीपिका, करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांथ चतुवेर्दी भी लीड रोल में होंगे।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...