back to top

सोमालिया विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 81 हुई: सरकार

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी में हुए भयंकर बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़ कर 81 पर पहुंच गई है। सरकार के एक प्रवक्ता ने लापता लोगों की तलाश जारी रहने के बीच सोमवार को यह जानकारी दी। मोगादिशू के भीड़-भाड़ वाले चौराहे पर शनिवार को हुआ विस्फोट पिछले दो वर्षों में देश में हुआ सबसे घातक विस्फोट था।

अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने इसके लिए इस्लामी संगठन अल शबाब को जिम्मेदार ठहराया है। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन प्राप्त सरकार को गिराने की दशकों की कोशिश के तहत कार बम विस्फोट एवं अन्य हमलों को अंजाम देता रहा है।

सोमालिया के सूचना मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने कहा, मृतकों की कुल संख्या फिलहाल 81 है। दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया। मुख्तार ने कहा कि दम तोडऩे वाले इन घायलों में तुर्की के सैन्य विमान के जरिए रविवार को तुर्की ले जाया गया व्यक्ति भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है जहां बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है।

हमले के बाद से करीब 24-25 लोग लापता लोगों की सूची में शामिल किए गए थे लेकिन 12 लोगों का पता चल गया-इनमें से पांच मरे हुए मिले और बाकी की पहचान नहीं हो पाई है। शनिवार के विस्फोट में करीब 125 लोग घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...