back to top

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ी

तेहरान/वाशिंगटन/सियोल/मैक्सिको। ईरान में कोरोना वायरस से 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहांपोर ने रविवार को बताया कि इससे संक्रमण के 385 और नये मामले सामने आये हैं। देश में इस बीमारी से संक्रमण के मामलों की संख्या 978 पहुंच गई है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया और अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे दक्षिण कोरिया और इटली के कुछ हिस्सों में न जाएं। उन्होंने बताया कि मशहाद समेत कई शहरों में नये मामलों की पुष्टि हुई है।

प्रवक्ता ने अपनी दैनिक ब्रीफिंग में बताया कि पूरे ईरान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब कम हो रही है। ईरान के सरकारी प्रसारक ने कहा कि उत्तरी गिलान प्रांत की राजधानी रश्त में जाने वाली सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है। इसका कोई कारण नहीं दिया गया है। गिलान क्षेत्र में राजधानी तेहरान के बाद संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं।

गौरतलब है कि चीन में इस वायरस के सामने आने के बाद दुनियाभर में इससे 86 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,900 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस बीच, मेक्सिको में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का चौथा मामला सामने आया है। ये सारे मामले इटली की यात्रा से जुड़े हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उत्तरी कोहुइला राज्य की 20 वर्षीय युवती कोरोना वायरस से संक्रमित थी लेकिन कोई भी लक्षण उसमें दिख नहीं रहा था। उधर, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने रविवार को कहा कि सरकार देश में कोरोना वायरस के 586 नये मामलों से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इन नये मामले के साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3,736 हो गई है।

वायरस से डरे हुए हैं अमेरिकी, कहां से लायेंगे इलाज के लिए पैसा

दुनिया के विभिन्न देशों की तरह ही अमेरिकियों को भी कोरोना वायरस डरा रहा है लेकिन दुनिया के सबसे अमीर देश और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा से लैस अमेरिका में करीब पौने तीन करोड़ गैर बीमित लोग हैं जिन्हें इलाज पर आने वाले भारी भरकम खर्च की चिंता सता रही है।

वाशिंगटन में रहने वाली 22 वर्षीय डांजले विलियम्स मानती है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने की स्थिति में इलाज का खर्च नहीं उठा पाएंगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से खर्च के चलते डॉक्टर के पास जाने से पहले दूसरे विकल्प पर विचार करूंगी। अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इलाज के लिए मेरे पास पर्याप्त जमा पूंजी नहीं है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...